फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   JE of Municipality relieved by Chairperson

नगर पालिका के जेई को चेयरपर्सन ने किया रिलीव

Tue, 30 Jun 2020 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
JE of Municipality relieved by Chairperson
नगर पालिका के जेई को चेयरपर्सन ने किया रिलीव
विज्ञापन

मुुजफ्फरनगर। नगर पालिका की बोर्ड बैठक में निर्माण जेई मूलचंद की नगर पालिका से सेवा समाप्ति का प्रस्ताव पास होने के बाद चेयरपर्सन ने उन्हें रिलीव कर दिया। जेई पर निर्माण कार्यों में गड़बड़ी करने तथा अपने दायित्वों का सही से निर्वहन नहीं करने के आरोप थे।

नगर पालिका बोर्ड की 27 जून को हुई बोर्ड बैठक में सभासद ममतेश एवं अरविंद धनगर ने अपने वार्डों में कराए गए निर्माण कार्य मानक के अनुरूप नहीं कराने का आरोप लगाया था। इसके साथ ही अन्य सभासदों ने भी जेई मूलचंद की भूमिका पर सवाल खड़े करते हुए जेई पर दायित्वों का सही से निर्वहन नहीं करने का आरोप लगाया था। साथ ही उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। सभासदों के प्रस्ताव पर बोर्ड बैठक में बहुमत कराया गया। इस पर सभासदों ने हाथ उठाकर प्रस्ताव का समर्थन किया। इसके बाद चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल ने जेई मूलचंद को रिलीव करने का प्रस्ताव पारित होने की घोषणा कर दी थी। मंगलवार को चेयरपर्सन ने आदेश जारी कर जेई को रिलीव कर दिया। साथ ही निर्देश दिए हैं कि वे समस्त अभिलेख एवं माप आदि जेई विकास चौधरी को उपलब्ध करा दें। साथ ही ईओ विनय कुमार मणि त्रिपाठी से अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त कर निदेशालय में अपनी योगदान आख्या प्रस्तुत करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed