{"_id":"623a189244fc412ee54afdcd","slug":"je-and-team-were-threatened-with-murder-for-catching-electricity-theft-muzaffarnagar-news-mrt581419921","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत चोरी पकड़ने पर सरकारी कार्य में डाली बाधा, जेई-टीम को हत्या की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत चोरी पकड़ने पर सरकारी कार्य में डाली बाधा, जेई-टीम को हत्या की धमकी
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर, मीरापुर। कस्बे के मोहल्ला मुश्तर्क में चेकिंग अभियान के दौरान विभागीय टीम ने विद्युत चोरी पकड़ ली। मकान मालिक को चोरी होते दिखाया तो वह उसने अपने भाई व साथियों के साथ विद्युत विभाग टीम पर हमला कर दिया। सरकारी कार्य में बाधा डाली। टीम को जान से मारने की धमकी दी। घटना से क्षेत्र में दहशत बन गई। पूरे मामले का वीडियो बनाकर किसी ने वायरल कर दिया। मामले में मुकदमा दर्ज करा दिया गया है।
मंगलवार की दोपहर अवर अभियंता महीपाल सिंह ने अपनी टीम के साथ मोहल्ला मुश्तर्क में राजा चौक के पास राजस्व वसूली व कनेक्शन काटने तथा विद्युत चोरी पकड़ने का अभियान चलाया हुआ था। इस दौरान जब वह अरशद पुत्र रियासत के मकान पर पहुंचे तो उन्होंने अरशद के यहां मीटर से पहले कट लगाकर विद्युत चोरी पकड़ ली। विद्युत चोरी होते हुए अरशद को भी दिखाई गई। तब अरशद व उसके भाई आबिद व दो अज्ञात व्यक्ति ने टीम के साथ गाली गलौज की। हाथ में डंडे लेकर मारपीट पर उतारू हो गए। मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। आरोपियों ने टीम को जान से मारने की धमकी दी।
इस दौरान किसी ने मामले का वीडियो बना लिया। बाद में वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। जो चंद क्षणों में चर्चा का विषय बन गया। वीडियो वायरल होने पर मामला विद्युत विभाग के उच्च अधिकारियों के संज्ञान में भी पहुंचा। तब उन्होंने मुकदमा दर्ज कराने के आदेश दिए। अवर अभियंता महीपाल सिंह ने मीरापुर थाने में तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दो नामजद व दो अज्ञात हमलावरों के विरुद्ध गाली गलौज, जान से मारने की धमकी व सरकारी कार्य में बाधा डालने का मुकदमा दर्ज कर लिया । थाना पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।