फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   JD will investigate the game of complaint in DD office

Muzaffarnagar News: डीडी ऑफिस में शिकायत के खेल की जांच करें जेडी

Thu, 28 Sep 2023 01:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Thu, 28 Sep 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
JD will investigate the game of complaint in DD office
- जिला स्तर पर गठित समिति लीपा पोती करने में लगी रही
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। उप निदेशक कृषि कार्यालय के कंप्यूटर में तैयार एप्लीकेशन से अपने ही अधिकारियों के खिलाफ शिकायत के मामले की जांच अब जेडी सहारनपुर करेंगे। कर्मचारी एसोसिएशन की मांग पर शासन ने यह जांच सौंपी है।
अफसरों की फर्जी तरीके से शिकायत करने के मामले में तत्कालीन उप निदेशक जसवीर सिंह तेवतिया ने कार्यालय में तैनात सहायक विकास अधिकारी का तबादला जानसठ कर दिया था। कर्मचारियों की शिकायत पर डीएम ने डीडी की अध्यक्षता में एक समिति गठित की। इसमें एनआईसी प्रिंस कुमार को भी शामिल किया गया। इसी के साथ डीडी ने विभागीय अधिकारियों की एक समिति अलग से जांच के लिए बनाई थी। दोनो ही जांचों में कर्मचारियों ने लीपा पोती का आरोप लगाया है। दोनों समिति में से किसी ने भी जांच रिपोर्ट नहीं दी है।
विज्ञापन

यही नहीं, अपना तबादला होते ही डीडी जसवीर तेवतिया ने व्हाट्सएप पर एक आदेश जारी कर अरविंद को फिर से उसी कार्यालय में तैनात कर दिया जिसमें उस पर आरोप लगाए गए हैं। इससे डीडी की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। कर्मचारियों ने इस मामले में मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ को शिकायत की थी। शासन के आदेश पर अब अरविंद शर्मा की कार्य प्रणाली की जांच संयुक्त निदेशक कृषि सहारनपुर करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed