फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Jayanthi Chaudhary's Democracy Save rally in Muzaffarnagar

आपके भाई को जो मारी, वो लाठी ईवीएम में मारकर बदला लेना: जयंत

Fri, 09 Oct 2020 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Jayanthi Chaudhary's Democracy Save rally in Muzaffarnagar
बृहस्पतिवार को मुजफ्फरनगर के जीआईसी मैदान में आयोजित लोकतंत्र बचाओ रैली में समर्थकों का अभिवाद? - फोटो : MUZAFFARNAGAR
आपके भाई को जो मारी, वो लाठी ईवीएम में मारकर बदला लेना: जयंत
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। लोकतंत्र बचाओ रैली में रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने हाथरस लाठीचार्ज की घटना को जाट समाज के स्वाभिमान से जोड़ने की कोशिश की। उन्होंने भीड़ में मौजूद युवाओं का मिजाज भांपते हुए कहा, मैने दो लठ खाए हैं, लेकिन आपके हित के लिए यदि सौ लाठी भी खानी पड़े तो मैं तैयार हूूं। जो लाठी आपके भाई को मारी गई है, वो लाठी ईवीएम पर मारकर अपना बदला लेना है। रैली में आये लोगों को भावनात्मक रुप से जोड़ते हुए अपने पारिवारिक संबंधों की याद भी दिलाई।
मुजफ्फरनगर के राजकीय इंटर कालेज के मैदान पर बृहस्पतिवार को हुई रैली में जयंत चौधरी ने कहा कि नेता का दिल बड़ा होना चाहिए। लेकिन यह दुर्भाग्य है कि आज सूबे का नेतृत्व किसान को देखते ही डर जाता है। मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि बाबाजी मेरी आपसे व्यक्तिगत लड़ाई नहीं है, लेकिन आप यह ध्यान रखना कि यह पश्चिमी उत्तर प्रदेश की धरती है। यहां के लोग बहुत कुछ सहन कर सकते हैं,लेकिन अन्याय नहीं, यहां के लोग मेरा खून हैं और मेरा बाल भी बांका नहीं होने देंगे।
विज्ञापन

जयंत चौधरी ने कहा कि हाथरस मामले में पर्दा डाला जा रहा है। माया त्यागी कांड की याद दिलाते हुए कहा कि उस समय चौधरी चरण सिंह ने चेतना जगाने का काम किया था। योगी को रेप और रेप करने वालों से दिक्कत नहीं है। लेकिन पीड़िता का साथ देने वाले और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने वालों से दिक्कत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रैली में सपा नेता धर्मेंद्र यादव, हरियाणा पूर्व सांसद दीपेंद्र हुड्डा, इनेलो नेता अभय चौटाला, पूर्व केंद्रीय मंत्री जेपी सिंह, कांग्रेस नेता इमरान मसूद, पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक, पूर्व विधायक पंकज मलिक, रालोद के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक चंद त्यागी, पश्चिमी क्षेत्र के अध्यक्ष चौ. यशवीर सिंह ने मुख्य रुप से विचार रखे। अध्यक्षता पूर्व सांसद मुंशी रामपाल और संचालन पूर्व विधायक राजेंद्र शर्मा ने किया।
बिचौलिए नहीं, आढ़ती खत्म किए...
केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि किसान हर तरीके से दुखी है। जितनी चीनी मिलें लगाई, वह चौधरी साहब ने लगवाई। मोदी सरकार ने छह साल में क्या एक कोल्हू भी लगाया है। गन्ने का बकाया भुगतान नहीं हो रहा है। किसान बिल से बिचौलिये नहीं, बल्कि आढ़ती को खत्म किया और कॉरपोरेट को हावी किया है।

भाई की पुकार सुन लो, अब घर लौट आओ
जयंत चौधरी ने रैली में मौजूद युवाओं की भीड़ को देखकर उनसे सीधे संवाद किया। जयंत ने कहा कि पिछले दिनों आप कहां रहे, यह मायने नहीं रखता है। लेकिन अब बहुत हो चुका है, इसलिए अपने घर लौट आओ। अपने घर में आपको पूरा सम्मान मिलेगा। अपने भाई की पुकार सुन लो और अपने संगठन को मजबूत कर लो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed