फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Jayant was explaining Kaushal, the minister got upset over protocol

Muzaffarnagar News: जयंत समझा रहे थे कौशल, प्रोटोकॉल पर बिगड़ गए मंत्री

Mon, 23 Sep 2024 02:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Sep 2024 02:33 AM IST
विज्ञापन
Jayant was explaining Kaushal, the minister got upset over protocol
मुजफ्फरनगर। बधाई कलां में आईटीआई के उद्घाटन के मौके पर केंद्रीय राज्यमंत्री राज्यमंत्री जयंत सिंह माइक से युवाओं को तकनीक का ज्ञान दे रहे थे। उनके पीछे सोफे पर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार और राज्यमंत्री के बीच नोकझोंक हो गई। मुद्दा प्रोटोकॉल का बताया गया है। वीडियो वायरल हुआ तो दोनों ने एक-दूसरे को बड़ा और छोटा भाई बताया।
विज्ञापन

शनिवार को हुए कार्यक्रम का रविवार को एक वीडियो वायरल हुआ है। इसमें कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार और कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल बात करते हुए एक-दूसरे पर नाराज दिखाई दे रहे हैं। अनिल कुमार सवाल करते हैं, जिस पर कपिल देव आयोजन में शामिल युवक को बुलाकर कुछ पूछ रहे हैं। पास ही रालोद और भाजपा के अन्य नेता भी बैठे हैं। एक तरफ जयंत सिंह का भाषण चलता रहा और दूसरी तरफ दोनों मंत्रियों के बीच नोकझोंक होती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed