फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Jayant Singh distributed voter slips in Fahimpur, Biharipur and Khokni

Muzaffarnagar News: फहीमपुर, बिहारीपुर और खोकनी में जयंत सिंह ने बांटी मतदाता पर्ची

Mon, 28 Nov 2022 10:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Nov 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Jayant Singh distributed voter slips in Fahimpur, Biharipur and Khokni
खतौली के गांव बिहारीपुर में वोटर पर्ची बांटते चौधरी जयंत सिंह - फोटो : MUZAFFARNAGAR
खतौली उप चुनाव
विज्ञापन

- रालोद अध्यक्ष पहुंचे मतदाताओं के बीच, गांवों में पैदल भ्रमण किया
- रालोद की नीतियां गिनाई, किसानों और मजदूरों के मुद्दे उठाए
अमर उजाला ब्यूरो
खतौली (मुजफ्फरनगर)। रालोद अध्यक्ष जयंत सिंह ने विधानसभा क्षेत्र के बिहारीपुर, खोकनी और फहीमपुर गांव में मतदाता पर्ची बांटी। मतदाताओं को मुद्दे बताए और रालोद की नीतियों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि किसान-मजदूर के हितों की रक्षा के लिए गठबंधन लड़ाई लड़ता रहा।
सोमवार को रालोद अध्यक्ष ने गठबंधन के प्रत्याशी पूर्व विधायक मदन भैया के समर्थन में मतदाताओं से मुलाकात की। सुबह रालोद अध्यक्ष फहीमपुर पहुंचे और घर-घर जाकर मतदाता पर्ची दी। किसानों और मजदूरों से मुलाकात की। इसके बाद वह मुस्लिम बाहुल्य गांव खोकनी पहुंचे। बुजुर्गों ने उनका फूल मालाओं से अभिनंदन किया। रालोद अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार में किसान मजदूर दुखी हैं। दोपहर के समय रालोद अध्यक्ष बिहारीपुर पहुंचे और मतदाताओं से मुलाकात की।
विज्ञापन

रालोद जिलाध्यक्ष संदीप मलिक ने बताया कि तीनों गांव में मतदान को लेकर उत्साह है। गठबंधन के नेताओं ने अपनी नीतियों की जानकारी आमजन को दी है। पुरकाजी विधायक अनिल कुमार, शामली विधायक प्रसन्न चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष अजीत राठी, सुधीर भारतीय, संजय राठी, कमल गौतम, योगेंद्र चेयरमैन, सार्थक लाटियान, हर्ष कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed