{"_id":"616482ca8ebc3e4539437ca6","slug":"jayant-said-in-ashirwad-rally-i-have-come-under-your-shelter-with-my-head-muzaffarnagar-news-mrt560263478","type":"story","status":"publish","title_hn":"आशीर्वाद रैली में बोले जयंत, मैं नत मस्तक होकर आपकी शरण में आया हूं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आशीर्वाद रैली में बोले जयंत, मैं नत मस्तक होकर आपकी शरण में आया हूं
बुढ़ाना में जयंत चौधरी की जन आशीर्वाद जनसभा में पूर्व ब्लॉक प्रमुख विनोद मलिक ने 5 लाख 11 हजार रूपय?
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
Link Copied
बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। आशीर्वाद पथ यात्रा की जनसभा में रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि मैं नत मस्तक होकर आपकी शरण में आया हूं। पगड़ी की जिम्मेदारी बहुत बड़ी है। छपरौली में जो विरासत मुझे सौंपी गई, आप लोगों सहारे ही उसे संभाला है, सभी का सहयोग चाहिए। चौधरी चरण सिंह की नीतियों पर चलते हुए चौधरी अजित सिंह के जो कार्य अधूरे रह गए है, उन्हें पूरा किया जाएगा। आप लोगों का सहयोग चाहिए।
विज्ञापन
डीएवी इंटर कॉलेज के मैदान में भीड़ को देखकर जयंत चौधरी गद-गद और भावुक हो गए। उन्होंनेे कहा कि कोरोना काल के कारण आप आपने नेता के अंतिम दर्शन भी नहीं कर सके। पगड़ी भी लेकर सभी नहीं आ सके। छपरौली से जो शुरुआत हुई थी। उसी कड़ी में आज यहां सभा की गई है। मैं यहां आपका आशीर्वाद लेने आया हूं। आगे भी हमको मिल कर लड़ाई लड़नी है, यह आसान नहीं है। कांटे भी लगेंगे, ठोक र भी लगेगी, लेकिन जैसे एक परिवार में जो परिस्थति हो उससे निपटते हैं, जूझते है। उसी प्रकार से हमें भी चौधरी चरण सिंह के नीतियों पर चल कर चौधरी अजित सिंह के अधूरे कार्यों को पूरा करना है, इसके लिए हाथ जोड़ कर मैं नतमस्तक होकर उसकी शरण में आया हूं। जिस पर सभी ने हाथ उठा कर जयंत का साथ देने का वायदा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।