{"_id":"65cfb14bf51dd814ad091371","slug":"javed-used-to-work-to-sell-readymade-clothes-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-117051-2024-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - रेडीमेड कपड़े बनाकर बेचने का काम करता था जावेद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - रेडीमेड कपड़े बनाकर बेचने का काम करता था जावेद
Sat, 17 Feb 2024 12:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Sat, 17 Feb 2024 12:32 AM IST
विज्ञापन
एसटीएफ की हिरासत में टाइमर बम बनाने का आरोपी। संवाद
- मिमलाना रोड पर किराए के मकान में चाचा आरिफ के परिवार के साथ रहता था
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। टाइमर बोतल बम के साथ गिरफ्तार जावेद रेडीमेड कपड़े बनवाकर बेचने का काम करता था। वह रेडियो भी ठीक करता था और मिमलाना रोड पर चाचा आरिफ के परिवार के साथ किराए के मकान में रहता था।
किसी को भी उस पर ऐसे धंधे से जुडे होने का शक तक नहीं था, लेकिन अब उसकी गिरफ्तारी के बाद मोहल्ले में सुगबुगाहट ह़ुई है। हालांकि उसकी चाची हुश्न आरा पत्नी आरिफ जावेद को गलत तरह से पकड़ने का आरोप लगा रही हैं। बताया गया कि जावेद का चाचा आरिफ पटियाला में कपड़े बेचने का काम करता है। जावेद भी रेडिमेड कपड़े बनवा कर पैठ में बेचने का काम करता था। उसकी चाची ने कहा कि रात में पुलिस घर आई थी। जावेद बम नहीं बनाता था। वह कक्षा आठ तक पढ़ा हुआ है। रात में साढ़े दस बजे उससे बात हुई थी। उसके बाद से उसके साथ बात नहीं हुई।
पिता ने नेपाल निवासी महिला से की थी शादी
जावेद के पिता जरीफ ने घूमने जाने के दौरान नेपाल निवासी नीतू से शादी की थी, जो नेपाल के लजीम पार्ट, खरसानी ताल, काठमांडू की रहने वाली है। उसका एक भाई परवेज अमेरिका के न्यूयॉर्क में एमसीआर शॉपिंग स्टोर में काम करता है। बहन की भी नेपाल में शादी हुई थी। बहनाेई सउदी अरब में कारोबार करता है। जावेद ने नर्सरी से कक्षा सात तक की पढ़ाई नेपाल में की। इसके बाद वह अपने दादा के घर मुजफ्फरनगर आ गया था।