फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Jat Nagla Warriors team won the match by 9 wickets

Muzaffarnagar News: जट नंगला वाॅरियर्स की टीम ने 9 विकेट से जीता मैच

Sat, 26 Apr 2025 02:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Apr 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
Jat Nagla Warriors team won the match by 9 wickets
फोटो समाचार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। गांव भैंसी के अहलावत क्रिकेट एकेडमी में जट नंगला वाॅरियर्स और अम्बा विहार टीम के बीच खेले गए क्रिकेट मैच में जट नंगला की टीम ने अम्बा विहार की टीम को हराकर मैच अपने नाम कर लिया। जट नंगला की टीम ने 9 विकेट से जीत दर्ज की।

अहलावत क्रिकेट अकादमी ग्राउंड भैंसी में रात 9 बजे मैच शुरू हुआ था। अम्बा विहार की टीम के कप्तान अदीब ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने पहले खेलते हुए निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 219 रन बनाए। बल्लेबाज नईम ने 77 रन की शानदार पारी खेली, अनस ने 46 रन, नमय शाह ने 25 रन, फराज ने 15 रन, बिलाल ने 12 रन और जुनैद ने 10 रन का सहयोग दिया। रनों का पीछा करने मैदान में उतरी जट नंगला वाॅरियर्स टीम ने 18 ओवर में लक्ष्य हासिल करते हुए एक विकेट के नुकसान पर 222 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। इसमें टीम के कप्तान हरेंदर ने बल्लेबाजी करते हुए 122 रन की शानदार पारी खेली, जिसकी बदौलत टीम को जीत मिली। इनके अलावा बल्लेबाज आदेश ने 34 रन, अरशद ने 31 रनों का टीम को योगदान दिया। मैन ऑफ द मैच हरेंदर को दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed