फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Jat community identified by sacrifice and contribution

Muzaffarnagar News: जानसठ - बलिदान और योगदान से जाट समाज की पहचान

Thu, 16 Nov 2023 11:51 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Thu, 16 Nov 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
Jat community identified by sacrifice and contribution
- अखिल भारतीय जाट महासभा ने प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों को किया सम्मानित
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
जानसठ। जाट समाज के द्वारा अखिल भारतीय जाट महासभा द्वारा प्रदेश स्तर पर बनाए गए दो पदाधिकारियों प्रदेश उपाध्यक्ष गोपाल चौधरी और प्रदेश सचिव जितेंद्र राठी को सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने जाट समाज की एकजुटता पर बल दिया और 20 नवंबर को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में होने वाले जाट आरक्षण महासम्मेलन की तैयारी के लिए जुट जाने का आह्वान किया।
बृहस्पतिवार को उदय फार्म हाउस में आयोजित अखिल भारतीय जाट महासभा के पदाधिकारियों के सम्मान समारोह में वक्ताओं ने कहा कि जाट समाज देश में बलिदान और योगदान के लिए पहचाना जाता है। देश के लिए जाट समाज के हजारों नौजवानों में कुर्बानियां दी हैं। कहा कि जाट समाज के लिए आरक्षण बहुत महत्वपूर्ण है। जिसकी लड़ाई वर्षों से लड़ी जा रही है।
विज्ञापन

वक्ताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र में सरकार बदलने के बाद भाजपा सरकार ने जाट आरक्षण खत्म कर दिया। समारोह की अध्यक्षता काकरान खाप के चौधरी ओमपाल सिंह और संचालन जाट महासभा के जिलाध्यक्ष ब्रजवीर चौधरी ने किया। तहसील अध्यक्ष संजीव चौधरी एडवोकेट, जिला संयोजक अंकुर काकरान, हरेंद्र काकरान, हरेंद्र सिंह, सुरेश राठी, चेयरमैन कृष्णपाल राठी, कुलदीप चौधरी, सतपाल मान, भाकियू तोमर जिलाध्यक्ष अखिलेश चौधरी, धर्मेंद्र तोमर, एडवोकेट दीपक कुमार, राजकुमार, विपिन मेहंदियान, अशोक आर्य, टीटू राठी, सुभाष काकरान, पवन अहलावत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed