फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Janasath: Celebrated Sachin and Gaurav's death anniversary amid security

सुरक्षा के बीच मनाई सचिन और गौरव की पुण्यतिथि

Sat, 29 Aug 2020 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Janasath: Celebrated Sachin and Gaurav's death anniversary amid security
जानसठ के गांव मलिकपुरा में मृतक ममेरे भाइयों सचिन व गौरव के चित्रों को गमजदा बैठी मृतक सचिन की मा? - फोटो : KHATAULI
जानसठ (मुजफ्फरनगर)। कवाल कांड में मारे गए गांव मलिकपुरा में ममेरे भाइयों सचिन व गौरव की सातवीं पुण्यतिथि मनाई गई। केंद्रीय पशुधन राज्यमंत्री व बुढ़ाना के विधायक उमेश मलिक समेत भाजपा कार्यकर्ताओं और क्षेत्र के लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। पुण्यतिथि को लेकर गांव कवाल व मलिकपुरा में पीएसी और भारी पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन

सात साल पहले 27 अगस्त 2013 को गांव कवाल में हुए विवाद में मलिकपुरा के ममेरे भाइयों सचिन व गौरव की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। हमले में गांव कवाल के शाहनवाज की भी मौत हुई थी। कवाल कांड के बाद सात सितंबर को नंगला मंदौड़ के इंटर कालेज में महापंचायत होने के बाद जनपद में दंगा भड़क गया था।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह मलिकपुरा में सचिन व गौरव की सातवीं पुण्यतिथि पर हवन यज्ञ हुआ। आचार्य देवपाल शास्त्री ने यज्ञ कराया। केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान, विधायक उमेश मलिक, जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन सतपाल पाल, जानसठ नगर पंचायत चेयरमैन प्रवेंद्र भड़ाना, पूर्व ब्लाक प्रमुख वीरेंद्र सिंह, भूमि विकास बैंक के नव निर्वाचित प्रतिनिधि ब्रिजेश रस्तोगी, पूर्व जिला महामंत्री हरीश अहलावत, चौधरी उधम सिंह, एलडीबी के पूर्व चेयरमैन चौधरी नरेंद्र सिंह, चंद्रप्रकाश, हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष धीर सिंह, शिव सेना के जिलाध्यक्ष बिट्टू सिखेड़ा आदि ने सचिन व गौरव के चित्रों पर पुष्प अर्पित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों की आंखों से आंसू झलके
सचिन व गौरव को श्रद्धांजलि देते हुए परिजनों के आंखों से आंसू झलक गए। सचिन के पिता बिशन व मां मुनेश देवी, बहन ऋतु व भाई राहुल तथा गौरव के पिता रविंद्र व मां सुरेश, बहन नीति व शैली ने श्रद्धांजलि अर्पित की तो, उनके आंखों से आंसू निकल पड़े। इसके बाद परिवार के लोग एक दूसरे के गले मिलकर रोने बिलखने लगे। परिवार व अन्य महिलाओं ने उन्हें सांत्वना दी।

कवाल व मलिकापुरा में पीएसी व पुलिस बल तैनात रहा
जानसठ। मलिकपुरा में श्रद्घांजलि सभा को लेकर शुक्रवार को अल सुबह ही गांव कवाल के मुख्य मार्गों सहित गली व चौराहों तथा मलिकापुरा जाने वाले बाईपास मार्ग व गांव मलिकापुरा में भारी पीएसी व पुलिस बल तैनात कर दिया गया था। सुरक्षा को लेकर एसडीएम अशोक कुमार, सीओ शकील अहमद व इंस्पेक्टर दीपक चतुर्वेदी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed