फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Jammers closed in jail, ten top ten prisoners were selected from two and a half thousand

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - जेल में जैमर बंद, ढाई हजार से छांटे दस टॉप टेन बंदी

Tue, 11 Apr 2023 01:08 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Tue, 11 Apr 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
Jammers closed in jail, ten top ten prisoners were selected from two and a half thousand
- शातिर अपराधियों की मुलाकात सीधे तौर पर परिचितों से नहीं हो सकेगी
विज्ञापन

- मुलाकातियों की एलआइयू कर रही निगरानी, मुलाकात के लिए सख्त हुए नियम

पंकज ऐरन
मुजफ्फरनगर। अब जेल में बंद शातिर अपराधियों की मुलाकात सीधे तौर पर उनके परिचितों से नहीं हो सकेगी। मुलाकात के लिए सख्त नियम बना दिए गए हैं। कोई भी परिचित शातिर अपराधी से खुफिया नजरों व खुफिया तंत्र कर्मचारी के सामने ही मिल सकेगा। उसके लिए नियमों को पूरा करना होगा। शासन के आदेश के साथ ही शातिर सरगना अतीक अहमद से जेल में मुलाकात प्रकरण के बाद से सख्ती बरती जा रही हैं। जेल के जैमर बंद होने से भी जेल प्रशासन सतर्क हुआ हैं।
जेल में जनपद मुजफ्फरनगर व शामली के ढाई हजार बंदी बंद हैं। इनमें छोटे बड़े शातिर अपराधी भी हैं। बावजूद इसके जेल प्रशासन ने दस बड़े अपराधियों को छांटा है, जिन्हें जेल के टॉप टेन की सूची में रखा गया हैै। इन अपराधियों से मुलाकात को सख्ती बरती जा रही है। जेल के टॉप टेन अपराधियों से मुलाकात के लिए मंगलवार व शुक्रवार का दिन तय किया गया हैं। मुलाकात करने वाले व्यक्ति का नाम पता, मोबाइल नंबर व अन्य जानकारी जेल व एलआईयू टीम ने अपने पास सूची बनाकर रखी है। सूची में नाम होगा तभी मुलाकात हो सकेगी। (संवाद)
विज्ञापन


खुफिया कैमरों-एलआइयू टीम रहती है मौजूद
जिस समय नियमानुसार टॉप टेन अपराधी से मुलाकात होती है, उस समय एलआईयू टीम का कर्मचारी वहां मौजूद रहता है और सीसीटीवी कैमरे से भी निगरानी होती रहती है।

एक प्रशासनिक, एक विदेशी बंदी पर विशेष निगाह
सूत्र बताते हैं कि जिला जेल में एक शातिर अपराधी गैर जनपद से स्थानांतरित (प्रशासनिक बंदी ) होकर आया है। वहीं, पिछले दो साल से शामली पुलिस की ओर से आतंकवादी गतिविधियों में गिरफ्तार किया गया पाकिस्तानी अब्दुल वारस भी बंद है। इन दोनों पर जेल व एलआईयू की टीम की विशेष निगाह रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-------- कोट
शासन के आदेश पर यह व्यवस्था बनाई गई है। एक माह से व्यवस्था के अनुसार ही टॉप टेन अपराधियों से मुलाकात कराई जा रही है - योगेश कुमार, जेलर, जिला जेल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed