फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Jamiat wants to create riots in the country: Musharraf

देश में दंगा फसाद कराना चाहती है जमीयत : मुशर्रफ

Sun, 29 May 2022 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 29 May 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Jamiat wants to create riots in the country: Musharraf
राव मुशर्रफ अली - फोटो : DEVBAND
देवबंद (सहारनपुर)। मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के जिला संयोजक राव मुशर्रफ अली ने जमीयत उलमा-ए-हिंद के अधिवेशन को हिंदू-मुस्लिमों के बीच नफरत फैलाने वाला बताया है। आरोप लगाया कि जमीयत कांग्रेस पार्टी की गोद में बैठकर देश में दंगा फसाद कराना चाहती है।
विज्ञापन

रविवार को सोशल मीडिया पर जारी बयान में राव मुशर्रफ अली ने कहा कि जमीयत उलमा ए हिंद ने ज्ञानवापी और मथुरा को लेकर देवबंद में जो अधिवेशन किया है वह सरासर गलत है। जब मामला कोर्ट में विचाराधीन है तो इन्हें कोर्ट के फैसले का इंतजार करना चाहिए था। जमीयत उलमा ए हिंद ने हमेशा मुसलमानों के जज्बातों को भड़काकर देश में दंगा व फसाद कराया है। हमेशा भोले भाले मुसलमानों को छलने का काम किया। जमीयत हमेशा चाहती है कि देश में दंगा और नफरत का माहौल पैदा हो ताकि इनके पास हवाला के जरिये विदेशों से ज्यादा से ज्यादा पैसा आए। वर्तमान सरकार जो मुगलों द्वारा सनातन धर्म के लोगों पर जुल्म किए गए थे और मंदिर तोड़कर उनके ऊपर मस्जिद बनाई गई थी सरकार उस सच्चाई को आज उजागर कर रही है। उसी से खिन्न होकर जमीयत उलमा ए हिंद ने यह हुजूम जोड़ा है। आज लोगों को खासकर उलमा ए दीन को भड़काने का काम किया गया, जबकि हदीस में हिंसा का कोई स्थान नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि जमीयत कांग्रेस पार्टी की गोद में बैठकर देश को नफरत की आग में झोंककर फसाद कराना चाहती है ताकि 2024 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार सत्ता में आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed