फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Jamiat Ulama protested against the removal of loudspeakers

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - लाउडस्पीकर उतारने का जमीयत उलमा ने किया विरोध

Wed, 29 Nov 2023 12:35 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Wed, 29 Nov 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
Jamiat Ulama protested against the removal of loudspeakers
फोटो समाचार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

मुजफ्फरनगर। जमीयत उलमा ए हिंद ने मस्जिदों से उतारे गए लाउडस्पीकर की कार्रवाई का विरोध किया। कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रतिनिधिमंडल ने डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी से मुलाकात की।

जमीयत उलमा ए हिंद का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को कलक्ट्रेट में पहुंचा। यहां उन्होंने सोमवार को जिले के अलग-अलग गांवों में मस्जिदों से उतारे गए लाउडस्पीकर की कार्रवाई पर नाराजगी व्यक्त की। जिला संयोजक मौलाना मुकर्रम अली कासमी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के अनुसार ही मस्जिदों में अजान के लिए लाउडस्पीकर लगे हुए हैं। स्थानीय पुलिस मस्जिदों में जाकर लाउडस्पीकर को उतरवा रही है। यह बिल्कुल भी सही नहीं है।
विज्ञापन

उन्होंने डीएम से निष्पक्ष जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि सभी मस्जिदों में सुप्रीम कोर्ट की ओर से निर्धारित आवाज में ही नमाज होती है। समस्या का समाधान किए जाने की मांग की। इस मौके पर हाजी अजीजुर्रहमान, मुफ्ती मुजीबुर्रहमान, मौलाना मौनीस जमाल, मुफ्ती मोहम्मद दानिश कासमी, मौलाना शाहनवाज, मौलाना कारी फुरकान, मौलाना सुहैल अख्तर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed