फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Jamiat's Scout Training Center case caught up

जमीयत के स्काउट ट्रेनिंग सेंटर का मामला तूल पकड़ा

Sun, 24 Oct 2021 11:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Oct 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Jamiat's Scout Training Center case caught up
केंदुकी गांव में महापंचायत में बोलते बजरंग दल के प्रांत संयोजक विकास त्यागी - फोटो : DEVBAND
देवबंद (सहारनपुर)। जमीयत उलमा-ए-हिंद (मौलाना महमूद मदनी गुट) द्वारा केंदुकी गांव में बनाए जा रहे स्काउट ट्रेनिंग सेंटर का मामला लगातार तूल पकड़ रहा है। रविवार को हिंदू संगठन और भाजपा नेताओं ने गांव में बैठक कर इसका विरोध किया। कहा गांव में जमीयत को स्काउट ट्रे निंग सेंटर का निर्माण नहीं होने दिया जाएगा, क्योंकि इससे संदिग्ध गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। इसमें संघर्ष समिति का गठन किया।
विज्ञापन

रविवार को केंदुकी गांव स्थित प्राचीन शिव मंदिर में हुई बैठक में बजरंग दल के प्रांतीय संयोजक विकास त्यागी ने कहा जमीयत स्काउट प्रशिक्षण शिविर नहीं बल्कि आतंकी सेंटर खोलने की तैयारी कर रही है। क्षेत्र का हिंदू समाज जमीयत के इन मंसूबों को पूरा नहीं होने देगा। इसे लेकर लखनऊ में मुख्यमंत्री से मुलाकात होगी। पूर्व ब्लाक प्रमुख ठा. अनिल सिंह ने कहा जमीयत सच छिपाकर केंदुकी गांव में सैकड़ों बीघा जमीन खरीदकर संदिग्ध गतिविधियों को बढ़ावा देने की साजिश रच रही है। जबकि सच्चाई यह है कि देश में भारत स्काउट गाइड का कोई भी स्थायी प्रशिक्षण केंद्र संचालित ही नहीं है।
विज्ञापन

भाजपा पश्चिमी प्रदेश के क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य विपुल त्यागी व भाजपा के जिला मंत्री पंकज त्यागी ने कहा भाजपा शासन में देश में किसी संदिग्ध गतिविधियों को बढ़ावा देने को जगह नहीं है। हर स्तर पर इसका विरोध होगा। ईश्वर पाल सिंह, जितेंद्र त्यागी, अनुज त्यागी आदि ने भी विचार रखे। इसकी अध्यक्षता पूर्व प्रधान देव शर्मा ने की। संचालन पंकज त्यागी ने किया। इसमें अनिल कुमार, राजेंद्र चौधरी, नीटू, भूषण त्यागी, अभिनव कौशिक, अंकित त्यागी, शुभम कुमार, ब्रजेश त्यागी, अक्षय धीमान, डॉ. अमित चौधरी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, केंदुकी गांव के प्रधान शहजाद अली सहित ग्रामीण रहतू लाल, बिजेंद्र और शकूर अहमद का कहना है कि स्काउट गाइड प्रशिक्षण सेंटर बनना अच्छी बात है। जमीयत को चाहिए कि वह लोगों के बीच जाकर पैदा हो रही भ्रम की स्थिति को दूर करे। उधर, सेंटर से डेढ़ किलो मीटर की परिधि में आने वाले संभालकी, खुड्डा व खोजा नगली के ग्रामीणों को सेंटर के संबंध में कोई जानकारी नहीं है।
कट्टरवाद व जिहाद की शिक्षा देने को खोला जा रहा सेंटर: विधायक
देवबंद। भाजपा विधायक कुंवर बृजेश सिंह ने कहा जमीयत द्वारा खोला जा रहा ट्रेनिंग सेंटर भविष्य में देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता के लिए बड़ा खतरा बन सकता है। इसीलिए उन्होंने 18 अक्तूबर को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर सेंटर से संबंधित जानकारी दी थी।

प्रशासन को सौंपे संबंधित दस्तावेज: जहीन
देवबंद। जमीयत उलमा-ए-हिंद के जिला महासचिव जहीन अहमद का कहना है कि जमीन और स्काउट ट्रेनिंग सेंटर से संबंधित सभी दस्तावेज प्रशासन को उपलब्ध करा दिए गए हैं। सेंटर में सभी धर्मों व वर्गों के युवाओं को प्रशिक्षण देकर उन्हें देश सेवा के लिए तैयार करना ही उद्देश्य है। कुछ लोग राजनीति के चलते लोगों में भ्रम पैदा कर उन्हें उकसा रहे हैं।

महापंचायत में हाथ उठाकर जमीयत के ट्रेनिंग सेंटर का विरोध करते ग्रामीण

महापंचायत में हाथ उठाकर जमीयत के ट्रेनिंग सेंटर का विरोध करते ग्रामीण- फोटो : DEVBAND

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed