फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Jalabhishek in the pagodas with the hymn of Shiva

शिव के जयघोष के साथ शिवालयों में जलाभिषेक

Tue, 19 Jul 2022 12:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jul 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Jalabhishek in the pagodas with the hymn of Shiva
श्रावण माह के पहले सोमवार पर शिव मूर्ति पर जलाभिषेक करते श्रद्धालु। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
शिव के जयघोष के साथ शिवालयों में जलाभिषेक
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। श्रावण महीने के पहले सोमवार को शिवालयों में भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया गया। शहर के शिव चौक पर श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की। इसके अलावा देहात क्षेत्र में भी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही।
सोमवार को सुबह पांच बजे से ही शिव चौक पर श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। भगत सिंह रोड, रुड़की रोड पर श्रद्धालुओं की कतार लग गई। एसएसपी विनीत जायसवाल ने भी जलाभिषेक किया। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। वाहनों की नो एंट्री रही। महिला पुलिसकर्मी तैनात रही। उधर, शहर की भरतिया कॉलोनी स्थित मनकामनेश्वर मंदिर में भी जलाभिषेक किया गया। सुबह से ही यहां श्रद्धालु पहुंचने शुरू हो गए थे। पंडित अरुण मिश्रा, कृष्ण कुमार दूबे, राजेश पांडेय, रमेश मिश्रा, शरण गर्ग, अजय गर्ग, नवीन गोस्वामी, वरुण कुमार ने पूजा-अर्चना की। देहात क्षेत्र में भी शिवालों में भीड़ रही।
विज्ञापन

सांझक सिद्धपीठ पर की गई पूजा अर्चना
शाहपुर/मीरापुर। कस्बे में श्रावण मास के प्रथम सोमवार को श्रद्धालुओं ने प्राचीन शिव मंदिर, मंगलापुरी मंडी स्थित शिवमूर्ति, मेन रोड स्थित शिव दुर्गा मंदिर के साथ सिद्धपीठ मां श्री गोकुलादेवी मंदिर, बालाजी धाम आदि मंदिरों में भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की। सांझक स्थित सिद्धपीठ स्वयं प्रकट शिव दुर्गा मंदिर में भी क्षेत्र व जनपद मुख्यालय से आकर श्रद्धालुओं ने भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया। वहीं, मीरापुर में पंचमुखी महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। सुरक्षा की दृष्टि से मंदिर प्रांगण में एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव, सीओ जानसठ शकील अहमद भारी पुलिस बल के साथ तैनात रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed