फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Jalabhishek in temples on the fourth Monday of Sawan

सावन के चौथे सोमवार को मंदिरों में जलाभिषेक

Tue, 28 Jul 2020 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Jalabhishek in temples on the fourth Monday of Sawan
सावन माह के सोमवार में शिव मूर्ति पर जलाभिषेक करते श्रद्वालु। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
सावन के चौथे सोमवार को मंदिरों में जलाभिषेक
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सावन माह के चौथे सोमवार को भक्तों ने भगवान आशुतोष का पूजन कर अभिषेक किया। हालांकि कोरोना काल के चलते शिवालयों में भीड़ कम रही। शिवमूर्ति पर भी जलाभिषेक किया गया। श्रद्धालु जल घर से लेकर आए। यहां पर पहली जैसी भीड़ नजर नहीं आई। सोशल डिस्टेंस का पालन किया गया।
सावन माह के चौथे सोमवार को मंदिरों और शिवालयों में भगवान शिव की आराधना कर जलाभिषेक किया गया। वैसे कोरोना काल के चलते अधिकांश भक्तों ने घरों में ही पूजन किया। शहर में शिव मूर्ति पर शाम तक जलाभिषेक होता रहा। भक्तों ने घर से जल लेकर आए और जलाभिषेक किया। आरती में काफी भक्तों ने भाग लिया। शहर में बोहरा का मंदिर, गांधी कालोनी मंदिर, अनंतेश्वर महादेव मंदिर, सुभाषनगर के शिव मंदिर आदि मंदिरों और शिवालयों में जलाभिषेक हुआ। मगर, कोरोना काल के चलते हर-हर महादेव के जयघोष सुनाई नहीं दिए। कोरोना संक्रमण से बचने के लिए मंदिरों के घंटे, घड़ियाल को कपड़े में बांध दिया है। मंदिरों के आसपास पुलिस बल तैनात रहा। हालांकि पुलिस ने किसी को जलाभिषेक से नहीं रोका।
विज्ञापन

मीरापुर। कोरोना महामारी के चलते श्रावण मास के चौथे सोमवार को शिवालयों पर भक्त ने सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखते हुए जलाभिषेक किया। संभलहेड़ा में स्थित प्रसिद्ध सिद्धपीठ पंचमुखी मंदिर में भी जलाभिषेक हुुआ। भक्तों को सोशल डिस्टेंसिंग के तहत ही मंदिर में प्रवेश कर जलाभिषेक कराया गया। कस्बे के राममंदिर, योगमाया मंदिर, शनि मंदिर ,कच्चा पक्का शिव मंदिर, गंगा मंदिर में भी शिवभक्तों ने पूजा अर्चना कर जलाभिषेक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed