फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Jal Nigam started to build 2.5 km road

जल निगम ने बनानी शुरू की ढाई किमी सड़क

Fri, 28 Oct 2022 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Oct 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Jal Nigam started to build 2.5 km road
नगर के मेरठ रोड पर सडक का मिर्नाण कार्य हुआ शुरु। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
- एक साल से परेशान जनता को मिलेगी राहत
विज्ञापन

- वन-वे के चलते क्षेत्र की कालोनी वासी भी थे परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। शहर के शिवचौक को जोड़ने वाला रुड़की-मेरठ हाईवे का निर्माण शुरू हो गया है। सदर तहसील से सूजडू चुंगी तक की 2.5 किमी सड़क का निर्माण जल निगम ने प्रारंभ कर दिया है। सड़क निर्माण से आम जनता को राहत मिलेगी।लंबे समय से यहां लोग आवागमन में परेशानी झेल रहे हैं।
रामपुर तिराहे से लेकर गुप्ता रिसोर्ट तक के मार्ग का निर्माण लोनिवि कर रहा है। प्रदेश सरकार ने इस मार्ग के लिए 18.5 करोड़ स्वीकृत किए हैं। इस मार्ग में तहसील से लेकर सूजडू चुंगी तक एक तरफ के मार्ग की एक साल से जल निगम ने खोदाई कर रखी है। लोनिवि ने 2.5 किमी सड़क के निर्माण की जिम्मेदारी जल निगम को दी है। जल निगम का पाइप डालने का काम पूरा हो चुका है। अब सड़क का निर्माण प्रारंभ हो गया है। इस सड़क के नहीं बनने से तहसील और डीएम आवास पर पहुंचने वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। लंबे समय से यह मार्ग वन वे ही था। जलनिगम के अधिशासी अभियंता अबु जैद का कहना है कि निर्माण कार्य काफी तेजी से चल रहा है। आगामी कुछ दिनों में समस्त कार्य पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन

इन कॉलोनियों को भी मिलेगी राहत
इस मार्ग पर शहर की कई मुख्य कालोनियां है। इनमें नुमाइश कैंप, केशवपुरी, अंबा विहार, जाट कालोनी, स्पोर्ट्स स्टेडियम आदि है। इन कालोनी के लोगों को एक तरफ का रास्ता बंद होने के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

18.5 करोड़ खर्च हो रहा है सड़क पर
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अनिल कुमार राणा ने बताया कि सड़क निर्माण का कार्य शुरू हो गया है। इसमें गुप्ता रिसोर्ट के पास का थोड़ा सा टुकड़ा एनएचएआई बनाएगा। बीच में ढाई किमी सड़क की जल निगम ने खुदाई कर रखी है, इसे जल निगम बना रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed