फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Jain society took to the streets to protest against the killing of the saint

Muzaffarnagar News: संत की हत्या के विरोध में सड़कों पर उतरा जैन समाज

Wed, 26 Jul 2023 05:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jul 2023 05:12 PM IST
विज्ञापन
Jain society took to the streets to protest against the killing of the saint
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुढ़ाना। कर्नाटक में जैन संत आचार्य कामकुमार नंदी की निर्मम हत्या से क्षेत्र के जैन समाज में रोष है। जैन समाज के लोगों ने अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद कर प्रदर्शन किया। उप-जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर हत्यारों को फांसी दिए जाने की मांग की।
बुधवार को सकल जैन समाज बुढ़ाना से जुड़े लोग अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद कर चंद्रप्रभ दिगंबर जैन मंदिर मोहल्ला शाहवाड़ा में एकत्र हुए। लोगों ने जैन संत की हत्या की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए प्रदर्शन किया। यहां तहसील मुख्यालय पहुंचे। महेश चन्द जैन और नरेन्द्र जैन ने बताया कि जैन आचार्य का अपहरण कर हत्या की गई। दाेषियों की शीघ्र गिरफ्तारी कर कठोर सजा दी जानी चाहिए।
विज्ञापन

जैन समाज अपने पूज्य संतों के प्रति ऐसी घटनाओं को बर्दाश्त नहीं करेगा। जैन समाज के लोगों ने राष्ट्रपति के नाम मांगपत्र उप-जिलाधिकारी अरुण कुमार को दिया। इस मौके पर डॉ. पवन जैन, विपुल जैन, आकाश जैन, बबली जैन, नीरज कुमार जैन, मुकेश जैन, नरेश जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed