फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Jain society took out a procession for Sammed Shikhar

Muzaffarnagar News: सम्मेद शिखर के लिए जैन समाज ने निकाला जुलूस

Sat, 31 Dec 2022 05:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 31 Dec 2022 05:30 AM IST
विज्ञापन
Jain society took out a procession for Sammed Shikhar
खतौली में रैली निकालते हुए जैन समाज के लोग। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
सरकार से फैसला वापस लेने की मांग रखी
विज्ञापन

एसडीएम जीत सिंह राय को मांगपत्र सौंपा
संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली (मुजफ्फरनगर)। जैन तीर्थंकरों की निर्वाण और तप स्थली सम्मेद शिखर को पर्यटन क्षेत्र घोषित करने के विरोध में सकल जैन समाज ने प्रदर्शन किया। जुलूस निकाल कर सरकार से फैसला वापस लेने की मांग रखी। कोतवाली के सामने एसडीएम जीत सिंह राय को मांगपत्र सौंपा।
शुक्रवार सुबह जैन समाज ने श्री 1008 चंद्रप्रभ दिगंबर जैन मंदिर सराफान से शाश्वत सिद्धक्षेत्र सम्मेद शिखर के लिए जुलूस निकाला। जुलूस में छोटे बच्चों से लेकर महिलाओं, बुजुर्गों, नौजवानों ने हिस्सा लिया। ैन समाज के कुछ लोगों ने हाथ पर काला कपड़ा भी बांधा हुआ था। यह जुलूस सराफान से शुरू होकर बड़ा बाजार, जीटी रोड, जानसठ रोड से होते हुए कोतवाली पर आकर समाप्त हुआ। वक्ताओं ने कहा कि सम्मेद शिखर पर किसी भी प्रकार का अनाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। केंद्र सरकार और झारखंड सरकार इस फैसले को तुरंत वापस ले, वर्ना प्रत्येक शहर में अनशन शुरू होंगे।
विज्ञापन

इस दौरान सुशील जैन, प्रवीण जैन, कुलदीप जैन, सुशील जैन, मोहित जैन स्वतंत्र, आनंद जैन, कलपेंद्र जैन, नीरज जैन प्रवक्ता, विवेक जैन, अजय जैन, पारस जैन चेयरमैन, संजय जैन, मुकेश जैन, वैभव जैन सभासद, राकेश जैन सभासद, वैभव जैन, सतेंद्र आर्य, हंस कुमार जैन, राजीव जैन, डॉ अमित जैन, राहुल जैन, रिषभ जैन, नित्यम जैन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारियों ने दुकानें रखी बंद
जैन समाज के व्यापारियों ने जुलूस का पूर्ण समर्थन किया। उन्होंने बाजार को पूरी तरह से बंद रखा। दुकानों के बाहर मांग पत्र दुकानों पर चस्पा किया हुआ था। जुलूस समाप्त होने पर दोपहर बाद बाजार खोला गया।

नगर में रही जाम की स्थिति
जैन समाज के जुलूस से लगभग ढाई घंटे तक जाम रहा। जिन लोगों को गली मोहल्ले के रास्तों की जानकारी थी, वे उन रास्तों से निकल कर गंतव्य तक पहुंचे।
गठबंधन विधायक भी पहुंचे जैन समाज के बीच
खतौली विधानसभा उपचुनाव में अपनी जीत दर्ज कराने वाले गठबंधन विधायक मदन भैया भी जैन समाज के बीच पहुंचे। जैन समाज के लोगों ने उनसे भी इस मामले को विधानसभा में उठाने की मांग की। विधायक मदन भैया ने विधानसभा में यह मुद्दा जोर शोर से रखने का आश्वासन दिया।

खतौली जैन समाज की रैली में शामिल छोटे बच्चे।

खतौली जैन समाज की रैली में शामिल छोटे बच्चे।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

खतौली एसडीएम को ज्ञापन देते हुए जैनसमाज के लोगों के साथ विधायक।

खतौली एसडीएम को ज्ञापन देते हुए जैनसमाज के लोगों के साथ विधायक।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

खतौली में जैन समाज ने रैली के दौरान दुकानें रखी बंद।

खतौली में जैन समाज ने रैली के दौरान दुकानें रखी बंद।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

खतौली में जैन समाज की रैली के दौरान सड़क पर लगा जाम।

खतौली में जैन समाज की रैली के दौरान सड़क पर लगा जाम।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

खतौली में जैन समाज के लोग रैलीनिकालते हुए।

खतौली में जैन समाज के लोग रैलीनिकालते हुए।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed