फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Jain society took out a grand Jal Kalash Yatra in the city

जैन समाज ने नगर में निकाली भव्य जलकलश यात्रा

Sat, 10 Sep 2022 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Sep 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Jain society took out a grand Jal Kalash Yatra in the city
देवबंद में अनंत चतुर्दशी पर जैन समाज द्वारा निकाली गई जलकलश यात्रा में इंद्रों की वेशभूषा में सज? - फोटो : DEVBAND
सहारनपुर, देवबंद। दशलक्षण पर्व के अंतिम दिन जैन समाज के लोगों द्वारा उत्तम ब्रह्मचर्य धर्म की पूजा अर्चना की गई। वहीं, अनंत चतुर्दशी के पावन पर्व पर नगर में परंपरागत भव्य जल कलश यात्रा धूमधाम से निकाली गई। बच्चों ने इंद्रों का रूप धारण कर मंदिर जाकर सहस्त्र कलशों से श्रीजी का अभिषेक किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को भगवान श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर सरागवाड़ा से अनंत चतुर्दशी पर्व पर भव्य जलकलश यात्रा प्रारंभ हुई। जिसमें समाज के बच्चों समेत युवाओं और बुजुर्गों ने इंद्र का रूप धारण कर नगर भ्रमण कर लोगों को अहिंसा का संदेश दिया। जल कलश यात्रा श्री दिगबंर जैन मंदिर बाहरा, श्री दिगंबर जैन मंदिर कानूनगोयान, जनकपुरी, हनुमान चौक, मेन बाजार और एमबीडी चौक से होते हुए श्री दिगबंर जैन मंदिर नेचलगढ़ पहुंची। जहां पर इंद्र बने श्रद्धालुओं ने अपनी लुटिया में जल भरकर श्रीजी का अभिषेक किया। इसके उपरांत यात्रा पुन: इन्हीं मार्गों से होते हुए मंदिर सरागवाड़ा मंदिर में आकर संपन्न हुई। आचार्य प्रदीप शास्त्री पीयूष ने बताया कि अनंत चतुर्दशी का दिन जैन ग्रंथों के अनुसार महत्वपूर्ण होने के साथ ही ब्रह्मचर्य व्रत धारण करने की शिक्षा देता है। इस दौरान भजनों से वातावरण भक्तिमय हो गया। वहीं, जैन समाज द्वारा श्री 1008 भगवान वासु पूज्य जी के निर्वाण महोत्सव पर निर्वाण लाडू अर्पित कर प्रभु का गुणगान भी किया गया। इस मौके पर शुभम जैन, विभोर जैन, आर्रव जैन, द्रव्य जनैन, विपुल जैन, अतुल जैन, उदित जैन, नमन जैन, सुदेश जैन, उत्सव जैन, मिलिंद जैन, आर्जव जैन, प्रांशु जैन, ऋषभ जैन, लक्ष्य जैन, रजत जैन व सिद्धांत जैन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed