फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Jail, bus stand and fire station did not come out of the files

Muzaffarnagar News: फाइलों से बाहर नहीं निकली जेल, बस अड्डा और फायर स्टेशन

Tue, 22 Aug 2023 11:29 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Aug 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
Jail, bus stand and fire station did not come out of the files
शहर का रोडवेज बस स्टैण्ड। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर के बीच से जिला कारागार, बस अड्डे और दमकल विभाग के कार्यालय को बाहर ले जाने की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी है। लंबे समय से प्रक्रिया लटकी है। लेकिन अभी तक मामला फाइलों तक ही सिमटा हुआ हैं। रहकड़ा में जेल बननी है लेकिन अभी तक बजट नहीं मिला। बस अड्डा शहर के बीच में होने के कारण जाम की स्थिति रहती है।

बजट का इंतजार, कब बनेगा जिला कारागार
मुजफ्फरनगर। जिला जेल को रहकड़ा में स्थानांतरित नहीं किया जा सका है। इसके लिए 55 करोड का बजट स्वीकृत किया गया था, लेकिन अभी तक नहीं मिला। जेल अधीक्षक सीताराम शर्मा ने बताया कि जिला जेल शहर में बस्ती के बीच बनी हुई हैं। भोपा थाना क्षेत्र के रहकड़ा के जंगल में 89 एकड में 55 करोड की लागत से जेल का निर्माण होगा। इसका प्रस्ताव मुख्यालय भेजा है। लेकिन अभी तक बजट नहीं मिला है।
विज्ञापन


लटक गई बस अड्डे की फाइल
मुजफ्फरनगर। दिल्ली-देहरादून हाईवे पर शहर में सेटेलाइट रोडवेज अड्डा बनाया जाना प्रस्तावित हैं। लेकिन इसकी फाइल मुख्यालय में पहुंच कर लटक गई है। पुराना बस अड्डा शहर के बीच में होने के कारण बसों को खड़ा करने में परेशानी होती हैं। रोजाना जाम लगा रहता है। 17 बीघा जमीन का अधिग्रहण कर लिया गया है, लेकिन यह भूमि कृषि में दर्ज है जिसे कॉमर्शिलय में दर्ज कराना होेगा। इस कार्य के लिए एक साल पहले मुख्यालय भेजी फाइल अटक गई है। परिवहन निगम के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक भुवनेश्वर कुमार का कहना हैं कि प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कब बनेगा नया दमकल कार्यालय
मुजफ्फरनगर। शहर के बीच झांसी रानी तिराहे के पास व्यस्त क्षेत्र मेंं चार कमरों में दमकल कार्यालय बना है। यहां पर ही सड़क किनारे दमकल विभाग की गाड़ियां खड़ी होती है। लंबे समय से जमीन को चिन्हित करने की प्रक्रिया चल रही है। एक बार फिर जानसठ रोड पर गांव बीबीपुर के पास सरकारी 4100 वर्ग गज जगह का चयन किया गया है। दमकल अधिकारी आरके यादव ने बताया कि इस मामले में जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed