फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Jai... Jai... Ho Jagannath, devotees immersed in the devotion of Kanha

जय, जय... जय हो जगन्नाथ

Sun, 03 Jul 2022 10:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jul 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
Jai... Jai... Ho Jagannath, devotees immersed in the devotion of Kanha
जगन्नाथ की भव्य मूर्ति। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
- भगवान श्री जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव का शुभारंभ
विज्ञापन

- पहले दिन भव्य संकीर्तन में बही भक्ति की रसधार
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। भगवान श्री जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव में भक्ति की रसधार बही। सत्संग और भजनों पर देर रात तक श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में झूमते रहे। कथा व्यास सत्यपति दास जी महाराज ने कहा कि संत वही है, जो हरिकथा सुनाता है।
इस्कान प्रचार समिति मुजफ्फरनगर और अंतरराष्ट्रीय श्री कृष्ण भावनामृत संघ की ओर से जानसठ रोड स्थित आशीर्वाद बैंक्वट हॉल में भव्य कीर्तन की शुरूआत भगवान जगन्नाथ की आरती हुई। आरती के दौरान श्रद्धालु पूरी तरह भाव विभोर रहे। भगवान जगन्नाथ की भव्य झांकी प्रस्तुत की गई। उद्यमी शिवनारायण, राकेश बिंदल, दिनेश गर्ग, भीमसेन कंसल, अरूण खंडेलवाल, मनमोहन जैन और संजय मित्तल आदि ने दीप प्रज्वलित किया।
विज्ञापन

कथा व्यास सत्यपति दास जी महाराज ने सत्संग और कीर्तन किया। उन्होंने कहा कि वास्तविक संत वही है जो हमें हरिकथा का ज्ञान कराता है। बड़े-बड़े ज्ञानियों को भी श्रीकृष्ण की शरण में जाने के लिए ज्ञान प्राप्त करना पड़ता है। श्रीकृष्ण सर्व व्यापी है, वही सच में महात्मा है। गीता में वह खुद कहते हैं कि मै ही सबकुछ हूं। हमें जीवन में शांति चाहिए, परमात्मा की कृपा चाहिए तो श्रीकृष्ण की शरण में ही जाना पड़ेगा। संचालन मनोज खंडेलवाल और भारत भूषण अरोरा ने किया। इस्कान प्रचार समिति के सुरेंद्र अग्रवाल, रजनीश, अजय कपूर, रोहित तायल, लावण्यपुरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भजन सुनाए तो झूमने लगे श्रद्धालु
कथा के दौरान कथा व्यास ने बहुत ही सुंदर भजन ‘लूट लो जिसका जी चाहे मै शोर मचाऊं गली-गली...’ सुनाकर श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। उन्होंने एक से बढ़कर भजन सुनाए।

आज शहर में निकलेगी भव्य रथयात्रा
सोमवार को शहर में भव्य रथयात्रा निकलेगी। शाम तीन बजे मेहता क्लब से केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान, कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, पालिकाध्यक्ष अंजू अग्रवाल, लघु उद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक कुशपुरी, समाजसेवी सौरभ स्वरूप, उद्यमी योगेंद्र गर्ग और भीमसेन कंसल शुभारंभ करेंगे। रथयात्रा भोपा पुल, शिव चौक, गांधी कॉलोनी के मंदिर तक जाएगी। चार जुलाई को सुबह उद्यमी भीमसेन कंसल के घर संकीर्तन होगा। पांच जुलाई को दिनेश गर्ग के आवास पर हरे कृष्ण उत्सव मनाया जाएगा।
दूधिया रोशनी में नहाया लक्ष्मण विहार
जानसठ रोड स्थित फ्लाईओवर से शहर को सजाने का कार्य किया गया। इसके बाद लक्ष्मण विहार को सजाया गया।
सुरक्षा के रहेंगे कड़े इंतजाम
रथयात्रा के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे। संकीर्तन स्थल पर भी पुलिस तैनात की गई है। यात्रा शहर में करीब आठ से 10 घंटे तक निकाली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed