फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Jaharveer statue broken in Muzaffarnagar today

माहौल बिगाड़ने की कोशिश: मुजफ्फरनगर में असामाजिक तत्वों ने जाहरवीर की मूर्ति को किया खंडित, रोष

Fri, 29 Apr 2022 11:17 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 29 Apr 2022 11:17 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में आज सुबह असामाजिक तत्वों ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। यहां एक धार्मिक स्थल में जाहरवीर की मूर्ति को खंडित कर दिया गया। इससे क्षेत्र में रोष फैल गया।

विज्ञापन
Jaharveer statue broken in Muzaffarnagar today
खंडित की गई मूर्ति व पुलिस को मामले की जानकारी देते लोग - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में असामाजिक तत्वों ने शुक्रवार को माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया। यहां बधाई खुर्द गांव में जाहरवीर गोगा म्हाड़ी मूर्ति को खंडित कर दिया गया। घटना से लोगों में रोष फैल गया। सैकड़ों की संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए।

विज्ञापन


सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल की। क्षेत्रवासियों ने पुलिस से आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने और नई मूर्ति स्थापित कराने की मांग की। वहीं पुलिस ने शाम तक नई मूर्ति लगवाने और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कराने का आश्वासन देकर लोगों को शांत किया।  
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: डेढ़ घंटे तक गरजा योगी का बुलडोजर: प्रशासन ने सात दुकानें कर दीं जमींदोज, देखिए बड़ी कार्रवाई की ये खास तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव बधाई खुर्द में आबादी क्षेत्र से कुछ दूरी पर जाहरवीर गोगा म्हाड़ी का मंदिर हैं। शुक्रवार रात को कुछ असामाजिक तत्वों ने मंदिर में मूर्ति को खंडित कर दिया। सुबह ग्रामीणों को जब घटना की जानकारी लगी तो ग्रामीणों में रोष फैल गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली।


शहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आनंद देव मिश्रा के अनुसार मंदिर खेतों की तरफ बना हुआ है। इसलिए रात में मंदिर में कोई नहीं रहता है। इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा जाहरवीर गोगा की मूर्ति को खंडित कर दिया गया है। 

बताया कि शरारती तत्वों की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें गठित कर दी गई हैं। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। श्रदद्धालुओं की भावनाओं को देखते हुए तुरंत नई मूर्ति की व्यवस्था की जा रही है। जल्द ही नई मूर्ति की स्थापित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed