{"_id":"65299a3203d5077af60fee45","slug":"jahar-khurani-gang-members-caught-in-encounter-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-9453-2023-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: मोरना\/ककरौली - मुठभेड़ में जहर खुरानी गिरोह के सदस्य पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: मोरना/ककरौली - मुठभेड़ में जहर खुरानी गिरोह के सदस्य पकड़े
Sat, 14 Oct 2023 12:57 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Sat, 14 Oct 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
- एक बदमाश के पैर में गोली लगी, दो हो गए थे फरार, जिन्हें बाद में पकड़ा
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मोरना/ककरौली (मुजफ्फरनगर)। ककरौली पुलिस की जहर खुरानी गिरोह के सदस्यों से मुठभेड़ हो गई। गिरोह का एक सदस्य पैर में गोली लगने पर घायल हो गया व उसके दो साथी फरार हो गए। उन्हें भी बाद में पकड़ लिया गया।
सीओ भोपा देवव्रत वाजपेई ने बताया कि शुक्रवार शाम करीब चार बजे थाना ककरौली पुलिस टीम गांव खरपोड़ पुलिया पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक बाइक व एक छोटा हाथी (मिनी ट्रक) सवार तीन संदिग्ध युवक आते दिखाई दिए। पुलिस को देखकर बाइक सवार दो युवक भागने लगे। छोटा हाथी सवार आरोपी हसीन वाहन सहित फरार हो गया। उधर, ककरौली पुलिस ने बाइक सवार युवकों का पीछा किया तो बाइक सवारों ने पुलिस पर फायर करने शुरू कर दिए। ककरौली पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश आरिश पैर में गोली लगने से घायल हो गया व उसका साथी अनस फरार हो गया।
विज्ञापन
सीओ भोपा ने बताया कि पकड़ा गया घायल आरिश मीरापुर निवासी है। उसके दो अन्य साथी अनस, निवासी फलावदा मेरठ तथा दूसरा हसीन, निवासी गांधी आश्रम मीरापुर को भी बाद में पकड़ लिया गया। सभी आरोपी जहर खुरानी गिरोह के सदस्य हैं। बृहस्पतिवार को थाना ककरौली पर जहर खुरानी गिरोह के खिलाफ दो भैंसों को जहर खिला कर मारने के मुकदमे दर्ज किए गए थे। ककरौली पुलिस ने शुक्रवार को मुठभेड़ में गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी पर विभिन्न थानों में आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। वह पहले कई बार जेल जा चुका है। पुलिस ने बिना नंबर प्लेट की एक बाइक, एक छोटा हाथी व एक तमंचा बरामद हुआ है।
विज्ञापन