फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Jaggery trader dies as soon as his daughter bids farewell

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - बेटी की विदाई होते ही गुड़ व्यापारी ने दम तोड़ा

Fri, 24 Nov 2023 11:30 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Fri, 24 Nov 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
Jaggery trader dies as soon as his daughter bids farewell
मृतक व्यापारी- मुकेश छारिया।
- बृहस्पतिवार रात भोपा रोड स्थित बैंक्वेटहाॅल में था शादी समारोह
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी

मुजफ्फरनगर। बेटी की विदाई करने के आधे घंटे बाद ही गुड़ व्यापारी की हार्ट अटैक से मौत हो गई। नगर के व्यापारियों ने पहुंच कर शोक व्यक्त किया। गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
नई मंडी में रह रहे मुकेश छारिया मूल रूप से राजस्थान के रहने वाले थे। नवीन मंडी में उनकी राम विनोद कुमार के नाम से गुड़ की फर्म है। यह फर्म बंद कर दी गई थी, लेकिन वर्तमान में वह गुड़ का व्यापार कर रहे थे। बृहस्पतिवार रात उनकी बेटी कशिका की शादी थी। भोपा रोड स्थित बैंक्वेटहाॅल में शादी समारोह का आयोजन किया गया था। चरथावल से बृहस्पतिवार रात बरात आई थी। मुकेश छारिया की बेटी की विदाई शुक्रवार तड़के लगभग पांच बजे हुई थी।
विज्ञापन

बेटी की विदाई करने के बाद लगभग साढ़े छह बजे मुकेश छारिया व उनके परिजन नई मंडी स्थित अपने घर पर पहुंचे थे। आधे घंटे बाद ही अचानक मुकेश छारिया के सीने में दर्द हुआ और उन्हें निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इससे परिवार में शोक छा गया। नई मंडी क्षेत्र के काफी व्यापारी उनके आवास पर एकत्र हो गए। दोपहर में परिवार के लोगों ने गंभीर माहौल में भोपा रोड स्थित श्मशान घाट में शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मुकेश छारिया का बेटा 23 वर्षीय शुभम मेरठ में एमबीए की पढ़ाई कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed