फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Jaggery prices touched the sky in the month of February

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - फरवरी माह में गुड़ के दामों ने छुआ आसमान

Thu, 22 Feb 2024 02:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Thu, 22 Feb 2024 02:04 AM IST
विज्ञापन
Jaggery prices touched the sky in the month of February
- गुड़ का भंडारण गत वर्ष के मुकाबले 73 हजार कट्टे कम हुआ
विज्ञापन

- चीनी और गुड़ के दाम लगातार चल रहे हैं बराबर
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। लंबे समय बाद गुड़ के दामों ने फरवरी माह में आसमान छुआ है। बाजार में गुड़ और चीनी के दाम बराबर चल रहे हैं। गुड़ का भंडारण इस सत्र में गत वर्ष के मुकाबदले में 72 हजार 990 कट्टे कम हुआ है। ऐसा 14 साल बाद हुआ है कि कोल्हुओं पर किसानों को चीनी मिलों से अधिक दाम मिल रहे हैं।
गुड़ मंडी में इस समय गुड़ के दाम 3700 से चार हजार तक चल रहे हैं। फरवरी माह में शुरू से ही यह रेट बना हुआ है। ऐसा लंबे समय बाद हो रहा है कि फरवरी माह में गुड़ के दाम इतने अधिक हैं। अधिक दाम होने के कारण गुड़ का भंडारण भी प्रभावित हुआ है। जनपद में अब तक गुड़ का भंडारण पांच लाख 72 हजार 635 कट्टे है। यह 19 फरवरी तक छह लाख 45 हजार 625 था। इस बार 72 हजार 990 गुड़ के कट्टों का कम भंडारण हुआ है। यहां सात कोल्ड स्टोर है, जिनकी क्षमता लगभग 15 लाख गुड़ के कट्टे हैं।
विज्ञापन


चीनी के बराबर हैं दाम
गुड़ मंडी एसोसिएशन के मंत्री श्याम सिंह सैनी का कहना है कि इस बार शुरू से ही गुड़ के दामों में तेजी है। गन्ना मूल्य भी अधिक है। बाजार में चीनी के दाम भी चार हजार के लगभग रहे हैं, गुड़ के दाम भी इसी के आसपास चल रहे हैं। गुड़ मंडी एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय मित्तल का कहना है कि फरवरी में गुड़ का भंडारण सर्वाधिक होता रहा है। इस महीने गुड़ के दाम अधिक नहीं रहते थे। लंबे समय बाद फरवरी माह में इतना महंगा गुड़ बिक रहा है। इसका भंडारण पर सीधा असर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed