{"_id":"57f2ade84f1c1b923226ff21","slug":"jaam-problem","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानसठ रोड ओवरब्रिज पर लगा जाम, पुलिस ने लाठी फटकार कर खोला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानसठ रोड ओवरब्रिज पर लगा जाम, पुलिस ने लाठी फटकार कर खोला
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
Updated Tue, 04 Oct 2016 03:46 PM IST
विज्ञापन
जाम से मुसाफिरों की मुसीबत
- फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर के जानसठ रोड ओवरब्रिज पर लंबा जाम लगा रहा। राहगीर करीब दो घंटे तक जाम में फंसे रहे। इस दौरान सीओ की गाड़ी भी जाम में फंस गई। पुलिस ने लाठियां फटकार कर बमुश्किल जाम खोला। जानसठ मार्ग नगर का सबसे व्यस्त मार्ग है।
इस मार्ग पर लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए उप्र सेतू निगम की ओर से पुल का निर्माण कराया गया था, मगर लोगों को जाम से निजात नहीं मिल सकी। पुल पर गाड़ियां खड़ी होने और जीटी रोड तिराहा से पुल तक ठेलियां खड़ी होने से आए दिन जाम लगता है।