फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   It will take time to run the factories

फैक्टरियों के संचालन में अभी लगेगा वक्त

Mon, 20 Apr 2020 10:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
It will take time to run the factories
फैक्टरियों के संचालन में अभी लगेगा वक्त
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिले में सारी व्यवस्थाएं अभी पूर्ण रूप से पटरी पर नहीं आ पाने के कारण आज से फैक्टरियों का संचालन नहीं हो सका। अभी स्थितियां सामान्य होने पर फैक्टरियों के संचालन दो तीन और लग सकता है। फैक्टरियों और श्रमिकों के वाहनों के पास नहीं बन सके हैं।
जिला प्रशासन ने तीन दिन पहले से फैक्टरियों के संचालन की तैयारी कर रखी थी। इसी कड़ी में रविवार को जिला पंचायत के सभागार में उद्यमियों के साथ प्रशासन की बैठक भी हुई थी। लोहा उद्योग को छोड़ अन्य उद्योगों से जुड़े उद्यमियों ने उद्योग चलाने के लिए हामी भर दी थी। लोहा उद्योग में कच्चे माल की समस्या उद्यमियों ने रखी थी। प्रशासन की तैयारी थी कि सोमवार से पेपर, केमिकल, दवा आदि उद्योग चलें। उद्योगों के संचालन के लिए जो शर्ते लगाई गई थी, उनके अनुपालन के लिए भी उद्यमियों को बता दिया गया था, लेकिन इस सब के बाद भी सोमवार से कोई फैक्टरी नहीं चल पाई। दूसरी तरफ, फैक्टरी संचालकों को कर्मचारियों के लाने-ले जाने के लिए बसों की व्यवस्था भी करनी है। उद्यमी बसों की व्यवस्था ही नहीं कर पाए और न ही प्रशासन से बसों के पास बनवाए गए हैं। फैक्टरी शुरू करने के लिए जो चीजें आवश्यक हैं उन्हीं पर ध्यान नहीं दिया गया है। आईआईए के मंडल चेयरमैन कुशपुरी कहते हैं कि फैक्टरी के संचालन में थोड़ा समय लगता है। दो से चार दिन व्यवस्था बनाने में लग सकते हैं। जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक परमहंस मौर्य कहते हैं कि फैक्टरी मालिक तैयारी में जुटे हैं। जल्द ही फैक्टरी शुरू होंगी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी को दी गई है जिम्मेदारी
मुजफ्फरनगर। जिलों में व्यवस्था बनाने के लिए मुख्यमंत्री ने डीएम को जिम्मेदारी दी हुई है। जिन जिलों में नए केस नहीं आ रहे हैं, वहां फैक्टरी चलाई जा सकती हैं। अधिकतम जिलों के डीएम ने तीन मई तक लॉकडाउन का पालन करने की बात कही गई है। यहां की डीएम सेल्वा कुमारी जे ने 20 अप्रैल से फैक्टरी चलाने की बात कही थी। अन्य जिलों की स्थिति को देखते हुए वह भी अब इसे गंभीरता से नहीं ले रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed