फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   It was cloudy, the mercury dropped by four degrees, yet people were suffering from the humidity

Muzaffarnagar News: बादल छाए रहे, चार डिग्री गिरा पारा, फिर भी लोग उमस से बेहाल

Sat, 24 Jun 2023 12:58 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jun 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
It was cloudy, the mercury dropped by four degrees, yet people were suffering from the humidity
गर्मी व लू में गतव्य को  जाती राहगीर।
- बारिश होने की उम्मीद में ही गुजर गया पूरा दिन, लेकिन नहीं बरसे इंद्र देवता
विज्ञापन

- शहर के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित होने से खड़ी हुई परेशानी
अमर उजाला ब्यूरो

मुजफ्फरनगर। मौसम के मिजाज ने मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। आसमान में दिनभर बादल छाए रहे, तापमान चार डिग्री नीचे चला गया, लेकिन उमस से लोग बेहाल नजर आए।

बृहस्पतिवार रात से ही मौसम बदलने लगा था। रात में ठंडी हवा चली तो लोगों को बारिश की उम्मीद जग गई। शुक्रवार सुबह भी ठंडी हवा चलती रही और आसमान में बादल छाए रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई। दिनभर बादल छाए रहे। शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 32.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जबकि बृहस्पतिवार का अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। जबकि रात का न्यूनतम तापमान भी 29 डिग्री रहा। गर्मी से लोग बेहाल रहे। बादल छाए रहने से तापमान में गिरावट जरूर रहीं, लेकिन लोगों को उमस से राहत नहीं मिली है।


इस तरह बदल रहा मौसम

तिथि

तापमान

22 जून

32.9

21 जून

36.8

20 जून

35.8

19 जून

35.9


तीन घंटे आपूर्ति बाधित, मुश्किले में लोग

मुजफ्फरनगर। शहर के जसवंतपुरी में बिजली आपूर्ति बाधित रहने से लोगों ने परेशानी झेली। रात किसी तरह गुजरी। दिन निकलने पर बिजलीकर्मी पहुंचे और आपूर्ति शुरू कराई। इसके अलावा महावीर चौक फीडर क्षेत्र में सुबह छह से नौ तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। लोगों को परेशानी हुई। अंसारी रोड पर बिजली दुरुस्त कराकर व्यवस्था शुरू कराई गई। अधीक्षण अभियंता शहर एसके अग्रवाल ने कहा कि ओवरलोड की वजह से कुछ क्षेत्रों में आपूर्ति में परेशानी हुई।
विज्ञापन



बरती जा रही एहतियात, 15 बेड आरक्षित

मुजफ्फरनगर। गर्मी को देखते हुए जिला अस्पताल में एहतियात शुरू की गई है। लू के मरीजों के लिए अलग से वार्ड नहीं बनाया गया है, लेकिन जरूरत पड़ने पर नेत्र विभाग में ही इंतजाम रहेगा। यहां मेडिकल वार्ड में 15 बिस्तर आरक्षित है। हालांकि अभी तक कोई मरीज भर्ती नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed