{"_id":"686ebc49113326a47005dad4","slug":"it-rained-heavily-for-two-hours-the-city-was-flooded-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1004-149715-2025-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: दो घंटे जमकर बरसे बदरा, शहर में भर गया पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: दो घंटे जमकर बरसे बदरा, शहर में भर गया पानी
विज्ञापन
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। बुधवार शाम दो घंटे जमकर बारिश हुई, जिससे शहर में जगह-जगह जलभराव हो गया। शिव चौक स्थित एसडी मार्केट समेत कई मोहल्लों में घरों में पानी भर गया। इस दौरान लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
करीब दो घंटे की बारिश में पूरा शहर जलमग्न हो गया। शिव चौक, घास मंडी, प्रकाश चौक, कोर्ट रोड, मीनाक्षी चौक, पचेंडा रोड, गांधी कालोनी, आदर्श कालोनी, आबकारी मोहल्ला, जनकपुरी, रामपुरी, एकता विहार, मिमलाना रोड, चुंगी नम्बर दो, हनुमानपुरी, किदवईनगर, खालापार, नई मंडी, पटेल नगर, केशवपुरी, लक्ष्मण विहार, कच्ची सड़क, आंनदपुरी, केवलपुरी, जसवंत कालोनी, साकेत कालोनी आदि मोहल्लों में जलभराव हो गया।
वहीं बारिश के कारण पूरा कांवड़ मार्ग पानी में डूब गया। बझेड़ी अंडरपास पर पानी भरने के कारण कांवड़ियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। नगर पालिका द्वारा यहां पर पम्प से पानी निकाला जा रहा है। उधर, मदीना चौक, कच्ची सड़क, शिव चौक आदि स्थानों पर नाले की गंदगी और गन्दा पानी सड़कों पर आ गया।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -
बारिश में सड़कें बनीं तालाब, दुकानों में भरा पानी
चरथावल। झमाझम बारिश से कस्बे का मौसम खुशगवार हो गया। सड़कें जलमग्न होने से परेशानी हुई। राजीव मार्केट में दुकानों में पानी भरने से दुकानदारों को परेशानी उठानी पड़ी। महाब्रह्मणान, छिंपीयान, ठाकुरद्वारा आदि मोहल्ले में पानी भर गया। घंटे भर से ज्यादा जमकर बारिश हुई। प्राइमरी स्कूल में जलभराव हो गया।
-- -- --
बाजार और मोहल्लों में भरा पानी
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
पुरकाजी। बारिश से कस्बे के मेन बाजार व पंजाबी काॅलोनी, थाने वाली गली आदि में पानी भर गया। बारिश से जहां आम जनमानस ने गर्मी से राहत महसूस की। जलभराव के चलते परेशानी का सामना करना पड़ा।