फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Issues raised in Farmer's Day

किसान दिवस में किसानों ने उठाई समस्याएं 

Thu, 17 May 2018 12:27 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर Updated Thu, 17 May 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
Issues raised in Farmer's Day
बैठक में मौजूद डीएम। - फोटो : अमर उजाला
जिलाधिकारी राजीव शर्मा ने कहा कि कृषि विभाग किसानों के हित के लिए काम करें। किसानों के लिए आई योजनाओं का लाभ पात्र किसानों को मिलना चाहिए। उन्होंने जिले की सभी साधन सहकारी समितियों में सदस्यता अभियान चलाने के आदेश दिए।  नलकूपों के बिलों पर ओटीएस की सुविधा किसानों को देने और समस्याओं को तुरंत निराकरण करने की बात कही।  
विज्ञापन


जिला पंचायत सभागार में किसान दिवस पर डीएम ने कहा कि कृषि विभाग मृदा परीक्षण मशीन से किसानों की मृदा का गुणवत्ता पूर्ण परीक्षण कराए। किसानों के लिए संचालित योजनाओं का लाभ किसानों को ही मिलना चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने डीसीओ से कहा कि चीनी मिलों द्वारा जनपद के सभी किसानों का गन्ना क्रय किया जाए और उसका भुगतान समय पर किया जाए। भुगतान नहीं करने वाली मिलों पर कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि बिजली लाइन से होने वाली फसल हानि एवं पशु हानि के प्रकरणों में शीघ्र मुआवजा राशि देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क दुर्घटना आदि में होने वाली जनहानि के लिए भी कृषकों को लेखपाल से संपर्क कर बीमित होने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि किसान दुर्घटना बीमा योजना के तहत किसानों को लाभान्वित किया जा रहा है। कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले में खाद, बीज और कीटनाशक दवाइयों के विक्रेताओं की दुकानों व गोदामों का निरीक्षण करें।

वैज्ञानिक पद्धति के आधार पर खेती करने मृदा परीक्षण कराने एवं उर्वरकों की आवश्यकता अनुसार उपयोग करने पर बल दिया। उन्होंने सोलर पंप योजना के बारे में किसानों को विस्तृत रूप से जानकारी देते हुए योजना का लाभ उठाने के बारे में कहा।

अधिशासी अभियंता विद्युत को निर्देश दिए कि ठेके पर कार्यरत कर्मियों को आई कार्ड और वर्दी में ड्यूटी पर रहने के निर्देश दिए जाए। एडीएम वित्त सियाराम मौर्य, जिला कृषि अधिकारी, जिला गन्ना अधिकारी, एआर को-ऑपरेटिव सहित किसान नेता एवं बडी संख्या में किसान मौजूद रहे। 


हंगामे के डर से गायब रहे डीडी 
मुजफ्फरनगर। किसान दिवस में कृषि यंत्र करोड़पतियों को देने का मामला उछलने के डर से  डीडी कृषि नरेंद्र सिंह गायब रहे। कृषि यंत्र मामले में विभाग की काफी फजीहत हो चुकी है। योजानाओं की बंदरबांट के कारण किसानों में रोष है। उप निदेशक किसानों का सामना करने से डरते दिखाई दे रहे हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed