{"_id":"613266a08ebc3e60f10df90b","slug":"irregularities-found-in-the-construction-of-community-toilets-devband-news-mrt554647986","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामुदायिक शौचालय के निर्माण में मिली अनियमितता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामुदायिक शौचालय के निर्माण में मिली अनियमितता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवबंद (सहारनपुर)। भायला खुर्द ग्राम पंचायत में सामुदायिक शौचालय के निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग करने तथा भारी अनियमितता बरतने की शिकायत पर सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) ने मौके पर जाकर मामले की जांच की। अनियमितता मिलने पर उसकी रिपोर्ट डीपीआरओ को भेजी गई है।
भायला खुर्द निवासी रवि कुमार ने संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम के समक्ष शिकायत देकर आरोप लगाया था कि गांव में सामुदायिक शौचालय में बिना नींव भरे निर्माण कार्य आरंभ कर दिया गया। जिसमें घटिया सामग्री प्रयोग की जा रही है। इसकी जांच कराया जाना जरूरी है। डीएम ने जिला पंचायत राज अधिकारी को जांच सौंपी। इसके बाद डीपीआरओ ने खंड विकास कार्यालय के सहायक विकास अधिकारी को मामले की जांच कराने को निर्देशित किया। एडीओ पंचायत शिवनंदन कटारिया और अवर अभियंता लघु सिंचाई अरविंद कुमार द्वारा संयुक्त रूप से सामुदायिक शौचालय की जांच की गई। 18 अगस्त को डीपीआरओ को भेजी गई जांच रिपोर्ट में बताया गया कि सामुदायिक शौचालय की नींव पुरानी सीसी से उठाई गई है। बाद में सीसी तोड़कर नींव भरी गई। उसकी गहराई लगभग 0.40 सेमी है। जो मानक के अनुसार नहीं है। सामुदायिक शौचालय का मूल्यांकन नींव छोड़कर किया गया। शौचालय की रंगाई पुताई भी नहीं कराई गई। अत: शौचालय की नींव कमजोर होने के कारण भविष्य में जान माल का खतरा हो सकता है। सहायक विकास अधिकारी शिवनंदन कटारिया ने जांच किए जाने की पुष्टि करते हुए बताया कि रिपोर्ट बनाकर डीपीआरओ को भेज दी गई है। गौरतलब है कि कुछ माह पूर्व भायला कलां में अंत्येष्टि स्थल के निर्माण कार्य में अनियमितता पाए जाने पर ग्राम सचिव जाहिद अली को निलंबित कर दिया गया था।