फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Ira took charge as principal

डिग्री कालेज में एक दिन की प्राचार्या बनी बीकॉम की छात्रा ईरा शर्मा

Sun, 24 Jan 2021 11:08 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jan 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
Ira took charge as principal
देवबंद के राजकीय डिग्री कालेज में एक दिन की प्राचार्या बनी ईरा शर्मा स्टाफ को दिशा निर्देश देते ह - फोटो : DEVBAND
ईरा ने संभाली प्राचार्य पद की कमान
विज्ञापन

देवबंद। महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान के तहत राष्ट्रीय बालिका दिवस पर राजकीय डिग्री कालेज में (बीकॉम) तृतीय वर्ष की छात्रा कुमारी ईरा शर्मा को एक दिन की सांकेतिक प्राचार्या (नायिका) नियुक्त किया गया।

प्राचार्य का पदभार ग्रहण करने के बाद कुमारी ईरा शर्मा ने कालेज स्टाफ को जरूरी दिशा निर्देश दिए। अवकाश के बावजूद ईरा ने कक्षाओं का निरीक्षण किया। कर्मचारियों को साफ-सफाई पर ध्यान देने की नसीहत दी। ईरा ने बताया कि वह भविष्य में बैंक मैनेजर बनना चाहती है। प्राचार्य डॉ. मोनिका सिंह ने प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति अभियान की सराहना की। इस मौके पर डा. कुसुमलता, डा. गौरव बालियान, प्रो. विनीत कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed