फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Investigation done on the complaint of the nominated councilors

नामित सभासदों की शिकायत पर की गई जांच

Fri, 19 Jun 2020 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Investigation done on the complaint of the nominated councilors
नामित सभासदों की शिकायत पर की गई जांच
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, मीरापुर। नगर पंचायत मीरापुर में नामित सभासद प्रद्युम्न शर्मा, मनोज भद्रकाशी व मूलचंद शर्मा ने कुछ दिन पूर्व कस्बे में कराए जा रहे सड़क निर्माण कार्यों में मानक के अनुरूप सामग्री न लगाए जाने समेत अन्य अनियमितताओं की शिकायत डीएम से की थीं। डीएम सेल्वा कुमारी जे के निर्देश पर शुक्रवार को आईएस ऑफिसर अमृतपाल कौर और नायब तहसीलदार डॉ जसविंद्र सिंह नगर पंचायत कार्यालय पहुंचे और निर्माण कार्यों में किए गए खर्च की जानकारी लेते हुए सड़कों की गुणवत्ता की भी जांच की। दोनों अधिकारियों ने नगर पंचायत ईओ अनूप राय से 14वें राज्य वित्त में किए गए खर्चों की सूची भी ली। करीब तीन घंटे जांच के बाद अधिकारी मुख्यालय लौट गए। सभासदों का कहना है कि कई मोहल्लो में अच्छी सड़कों को बेवजह उखाड़कर नई सड़कें बनवाई गईं हैं, जो एक सप्ताह बाद ही टूटना शुरू हो गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed