{"_id":"636560bd6a3eda3dc37c1b8b","slug":"investigation-and-survey-work-continues-in-luhsana-for-the-third-day-muzaffarnagar-news-mrt612112178","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुहसाना गांव में तीसरे दिन भी ग्रामीणों की जांच व सर्वे कार्य जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लुहसाना गांव में तीसरे दिन भी ग्रामीणों की जांच व सर्वे कार्य जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
बुढ़ाना। लुहसाना गांव में बुखार से महिला सहित दो ग्रामीणों की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग तीसरे दिन भी सतर्क रहा। गांव के पंचायत घर में तीसरे दिन भी स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कैंप लगाकर ग्रामीणों की बुखार की जांच की। आज भी किसी ग्रामीण की रिपोर्ट पॉजाटिव नही मिली।
सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ अन्नू चौधरी और डॉ उमंग श्रीवास्तव ने लुहसाना गांव में घूमकर ग्रामीणों की जानकारी ली। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार गांव में जांच कार्य कर रही हैं। शुक्रवार को कैंप में बुखार से पीड़ित 64 महिला एवं पुरुष रोगियों की जांच हुई। कोई भी ग्रामीण की डेंगू पॉजिटिव नहीं मिला। सभी बुखार से पीड़ित मिले। सभी मरीजों को निशुल्क दवाई का वितरण किया गया। उन्होंने कहा कि जब तक गांव की स्थिति सामान्य नहीं होती, गांव में कैंप जारी रहेगा।