फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Invested money in a bet...made a buffalo run after drinking alcohol

Muzaffarnagar News: बाजी में लगाया पैसा...शराब पिलाकर दौड़ाया भैंसा

Fri, 31 Oct 2025 01:46 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Oct 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
Invested money in a bet...made a buffalo run after drinking alcohol
ककरौली। हार-जीत की शर्त लगाकर भैंसा-बुग्गी की दौड़ लगाने वाले व सड़क पर हुड़दंग करके अव्यवस्था फैलाने वाले तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दो बुग्गी भी जब्त की है। इस मामले में 27 आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह ककरौली पुलिस को सूचना मिली कि शुकतीर्थ में आयोजित कार्तिक गंगा-स्नान मेले में जाने के लिए कुछ युवक जड़वड़ मार्ग पर हार-जीत की शर्त लगाकर हुड़दंग करते हुए भैंसा-बुग्गी की दौड़ लगा रहे हैं, जिससे राहगीरों व नागरिकों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया तथा भैंसा बुग्गी की दौड़ लगाने वाले तीन युवकों को गिरफ्तार किया तथा उनसे बरामद दो बुग्गी व आर लगी हुई पेहनी भी जब्त की। अन्य 24 युवक पैदल व बाइक से भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी ने बताया कि उक्त युवक भैंसे को शराब पिलाकर दौड़ा रहे थे। ऐसी दौड़ के कारण पूर्व में कई दुर्घटनाएं भी हुई हैं। मामले में 27 युवकों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed