फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Into account the 39 million

अब कक्षा नौ के छात्र के खाते में आए 39 लाख  

Thu, 05 Jan 2017 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Thu, 05 Jan 2017 12:56 AM IST
विज्ञापन
Into account the 39 million
rupees
बैंक कर्मचारियों की मिलीभगत से छात्र के खाते में 39 लाख रुपये डालने के बाद रकम को ड्राफ्ट के माध्यम से निकाल लिया गया। छात्र के दादा ने बैंक में शिकायत दर्ज कराई तो बैंक कर्मचारियों ने पासबुक से पेज फाड़ने का प्रयास किया, विरोध करने पर पीड़ित से दुर्व्यवहार किया। पीड़ित पक्ष ने एसएसपी से मामले की शिकायत की है। अफसरों ने मामले में जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।       
विज्ञापन


शहर कोतवाली के रामलीला टिल्ला निवासी सोमदत्त के पोते वंशज का रुड़की रोड स्थित  बैंक शाखा में एकाउंट है। वंशज शहर के कालेज में कक्षा नौ का छात्र है। सोमवार को सोमदत्त पोते की पासबुक में एंट्री कराने बैंक गया तो पता चला कि खाते में किसी ने 39 लाख रुपये डाले थे, रकम को बाद में फर्जीवाड़ा कर ड्राफ्ट के माध्यम से निकाला गया था।
विज्ञापन


पीड़ित ने मामले की जानकारी बैंक के कर्मचारियों को दी। आरोप है कि कर्मचारियों ने मामले को दबाने को प्रयास किया और पासबुक के एंट्री वाले पेज को फाड़ने की कोशिश की। कर्मचारियों ने सोमदत्त से दुर्व्यवहार भी किया। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस आफिस पर की। अफसरों ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन पीड़ित को दिया है।       
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed