{"_id":"5dfbc05b8ebc3e88142062a8","slug":"internet-stop-khatauli-news-mrt4596391172","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटरनेट सेवा बंद करने से परेशानहाल रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंटरनेट सेवा बंद करने से परेशानहाल रहे लोग
विज्ञापन
इंटरनेट सेवा बंद करने से परेशान रहे लोग
खतौली। नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में जगह-जगह हो रहे प्रदर्शन को लेकर क्षेत्र में प्रशासन ने अलर्ट घोषित किया है। सोशल मीडिया पर किसी प्रकार की भड़काऊ पोस्ट न वायरल की जाए, इसको लेकर इंटरनेट सेवाएं भी बंद कर दी गईं हैं। हालांकि बीएसएनएल की सेवा जारी रही।
बुधवार रात से 48 घंटे के लिए इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई हैं। इंटरनेट सेवा बंद होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोग दिन भर अपने मोबाइल फोन को चेक करते रहे। जो लोग मोबाइल फोन पर इंटरनेट के जरिए अपने काम करते थे उनके काम भी बंद हो गए। बृहस्पतिवार को दिन भर इंटरनेट सेवा बंद होने से मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने वाले परेशानहाल रहे। हालांकि बीएसएनएल का इंटरनेट चलाते हैं, उनको कोई दिक्कत नहीं हुई। हालांकि वे किसी दूसरे को बीएसएनएल के अलावा दूसरी कंपनियों के इंटरनेट चलाने वालों के मोबाइल पर कोई भी मैसेज नहीं भेज सके।