फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Internet service stopped in Muzaffarnagar

इंटरनेट सेवा बंद, आशंकाओं से घिरे रहे लोग

Fri, 20 Dec 2019 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
Internet service stopped in Muzaffarnagar
इंटरनेट सेवा बंद, आशंकाओं से घिरे रहे लोग
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। बृहस्पतिवार को सपा के प्रदर्शन को लेकर पूरा शहर आशंकाओं में घिरा रहा। प्रशासन ने सुबह से ही इंटरनेट सेवाएं बंद करा दीं। इंटरनेट सेवा शुक्रवार शाम तक बंद रखी जाएगी। लोग फोन कर एक-दूसरे से शहर के हालात के बारे में पूछते रहे। महावीर चौक पर बसों को नहीं आने दिया गया। सपा कार्यालय व चौराहे पर पुलिस बल और अफसरों की मौजूदगी को देख हर कोई ठहर जाता। सब कुछ शांतिपूर्वक निपटने के बाद अफसरों ने राहत की सांस ली।
सपा ने प्रदर्शन की घोषणा पहले से ही कर रखी थी। प्रदर्शन के दौरान किसी तरह की कोई अप्रिय घटना न हो इसके लिए पुलिस एवं प्रशासन के अफसर पहले से ही मुस्तैद थे। सोशल मीडिया पर किसी तरह की अफवाह न फैलाई जा सके, इसके लिए बृहस्पतिवार सुबह करीब पांच से ही इंटरनेट सेवा बंद करा दी गई थी। महावीर चौक समेत शहर के विभिन्न चौराहों पर पुलिस बल तैनात किया गया था। सपाइयों को कार्यालय में रोकने के पूरे इंतजाम कर दिए गए थे। सपाइयों के प्रदर्शन के दौरान महावीर चौक पर बसों की एंट्री बंद कर दी गई थी। जानसठ रोड से आने वाली बसें मंडी रोड से भोपा रोड होते हुए रोडवेज बस स्टैंड तक आईं। अन्य वाहनों को भी परिक्रमा मार्ग से होकर गुजारा जा रहा था।
विज्ञापन

गिरफ्तारी के लिए 10 बसें की तैयार
मुजफ्फरनगर। पुलिस एवं प्रशासन की पहले से ही रणनीति थी कि सपाइयों को कार्यालय से बाहर नहीं जाने दिया जाएगा। यदि वे निकलने की कोशिश करेंगे तो किसी भी स्थिति से निपटने की पूरी तैयारी थी। पहले से ही रोडवेज की दस बसें मंगाकर महावीर चौक तथा रेलवे रोड पर खड़ी करा ली गईं थी। एआरएम भी वहां मौजूद थे। बाद में सपाइयों को तीन बसों में बैठाकर ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शांति व्यवस्था के लिए जिले की इंटरनेट सेवा बंद की गई है, जो कि 48 घंटे यानि शुक्रवार शाम तक बंद रहेगी - अतुल कुुमार, सिटी मजिस्ट्रेट।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed