फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   International Women's Day race competition on 8 March

दौड़ प्रतियोगिता में भाग लेने का आह्वान

Wed, 04 Mar 2020 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Mar 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
International Women's Day race competition on 8 March
खतौली में रालोद कार्यकर्ताओं की बैठक में बोलते वक्ता। - फोटो : KHATAULI
दौड़ प्रतियोगिता में भाग लेने का आह्वान
विज्ञापन

खतौली। रालोद कार्यकर्ताओं की बैठक में युवा रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष वसीम राज ने कहा कि मेरठ में 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इस दौड़ प्रतियोगिता में पीटी ऊषा भी भाग लेंगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से दौड़ प्रतियोगिता में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान किया।

बैठक में क्षेत्रीय युवा अध्यक्ष लतेश विधूड़ी ने बताया कि रालोद के मुखिया चौधरी अजित सिंह एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी के आह्वान पर इस दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता मेें खतौली के अलावा अन्य शहरों और गांवों से युवा काफी संख्या में दौड़ेंगे। आठ मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मेरठ के कैलाश प्रकाश स्टेडियम में किसान ट्रस्ट मेरठ द्वारा दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता पूर्व मंत्री योगराज सिंह ने की तथा संचालन धर्मेंद्र तोमर ने किया। जिलाध्यक्ष अजीत राठी, आशु अहलावत, चंद्र प्रधान, पंकज राठी, गज्जू पठान, छात्र सभा के जिलाध्यक्ष पराग चौधरी, अंकित सहरावत, आदित्य राठी, अमित चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed