फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   International Jat Parliament will be held in Meerut on October 1

Muzaffarnagar News: मेरठ में एक अक्तूबर को लगेगी अंतरराष्ट्रीय जाट संसद

Tue, 22 Aug 2023 07:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Aug 2023 07:21 PM IST
विज्ञापन
International Jat Parliament will be held in Meerut on October 1
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


मुजफ्फरनगर। एक अक्तूबर को मेरठ स्थित सुभारती यूनिवर्सिटी में अंतरराष्ट्रीय जाट संसद का आयोजन किया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय जाट संसद के संयोजक रामावतार पलसानियां ने कहा इसका उद्देश्य कला, शिक्षा, साहित्य, संस्कृति रोजगार सृजन व गौरवशाली जाट इतिहास को जन-जन तक पहुंचाना है।

श्रीराम कॉलेज में पत्रकारों को रामावतार पलसानियां और परमेश्वर कलवानियां ने बताया कि समाज को फिर से एकजुट होकर अपनी एकता की ताकत दिखानी होगी। अब जाट समाज में भी शिक्षा और रोजगार से संपन्न लोग है। जाट समाज को भाईचारा मजबूत करने, नशामुक्त समाज, बालिका शिक्षा आदि पर जोर देना होगा। बड़ी संख्या में जाट समाज के प्रबुद्ध लोग इस अधिवेशन में भाग लेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक आयोजन में जाट प्रतिभाओं का सम्मान होगा। शिक्षा, समाज सेवा, सैन्य सेवा, प्रशासन, वाणिज्य, खेल, विज्ञान, पत्रकारिता, चिकित्सा सहित विशिष्ट क्षेत्रों में समाज का नाम रोशन करने वाली विशिष्ट प्रतिभाओं का सम्मान होगा। इस दौरान अखिल भारतीय जाट महासभा के राष्ट्रीय सचिव सुभाष चौधरी, अशोक बालियान, डॉ विवेक बालियान, चांदवीर सिंह, जिला पंचायत सदस्य विजय चौधरी, पूर्व सदस्य डॉ राजमोहन, सत्यव्रत बालियान,अंकित बालियान, अनुज बालियान उपस्थिति रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



अधिवेशन में पहुंचने का किया आह्वान

अंतरराष्ट्रीय जाट संसद की तैयारियों के लिए बैठक आयोजित की गई। इसमें समाज के बुद्धिजीवियों ने प्रतिभाग किया। संयोजक रामावतार पलसानियां ने समाज के लोगों से एक अक्तूबर को मेरठ स्थित सुभारति यूनिवर्सिटी में होने वाले अधिवेशन में पहुंचने का आह्वान किया। कार्यक्रम कीं अध्यक्षता चौधरी दल सिहं वर्मा ने की। इस मौके पर अशोक बालियान, कपिल मलिक, अरुण पूनिया, शक्ति मलिक, राजू अहलावत, अमित राठी, हरीश अहलावत, चांदवीर फौजी, विजय दुलैरा, सतपाल मान, कार्तिक, पप्पू ठेकेदार, अंजू, अंकित बालियान, राजमोहन, नरेंद्र प्रमुख, प्रवेंद्र दहिया उपस्थिति रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed