फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Intellectual property rights will protect the work

Muzaffarnagar News: बौद्धिक संपदा अधिकार करेंगे काम की सुरक्षा

Tue, 04 Mar 2025 02:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Mar 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
Intellectual property rights will protect the work
फोटो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। एसडी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में बौद्धिक संपदा अधिकार विषय पर व्याख्यान हुआ। कार्यक्रम में छात्रों को बौद्धिक संपदा अधिकारों के महत्व और उनके संरक्षण के बारे में जानकारी दी गई। वक्ताओं ने कहा कि इन अधिकारों से आपके द्वारा किए गए कार्यों की सुरक्षा होती है।
प्राचार्य डॉ. संदीप मित्तल ने कहा कि बौद्धिक संपदा अधिकार ऐसे कानूनी अधिकार हैं, जो किसी व्यक्ति या संस्था को उनकी बौद्धिक रचनाओं जैसे कि आविष्कार, साहित्यिक और कलात्मक कार्य, डिजाइन, प्रतीक, नाम और छवियों पर विशेष सुरक्षा प्रदान करते हैं। इसके प्रमुख प्रकारों में पेटेंट, जो आविष्कारों की रक्षा करता है। कॉपीराइट साहित्य, संगीत, फिल्म और सॉफ्टवेयर जैसे कार्यों को संरक्षित करता है। ट्रेडमार्क ब्रांड नाम, लोगों या प्रतीक की सुरक्षा करता है।
विज्ञापन

बीबीए विभागाध्यक्ष राजीव पाल सिंह ने कहा कि बौद्धिक संपदा अधिकार न केवल व्यक्तिगत और व्यावसायिक हितों की रक्षा करता है, बल्कि राष्ट्र की आर्थिक और तकनीकी प्रगति को भी बढ़ावा देता है। कार्यक्रम में डॉ. संगीता गुप्ता, डॉ. आलोक कुमार गुप्ता, दीपक गर्ग, संजय, अभिषेक, सोनिका, मोहम्मद अंजार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed