फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Instructions to improve security and lighting

सुरक्षा और प्रकाश व्यवस्था बेहतर करने के निर्देश

Thu, 23 Sep 2021 12:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
Instructions to improve security and lighting
फोटो कैप्सन बुढ़ाना 22द्वठ्ठद्दड्ढस्रठ्ठ2 में शाहपुर के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय क - फोटो : MUZAFFARNAGAR
बुढ़ाना/शाहपुर। उपजिलाधिकारी अजय कुमार अम्बष्ट ने शाहपुर कस्बे के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी ने विद्यालय की वार्डन को कई निर्देश दिए। उन्होंने वार्डन को सुरक्षा और प्रकाश व्यवस्था बेहतर करने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी बुधवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय पहुंचे। उन्होंने बालिकाओं के क्लासरूम और रहने के स्थान का निरीक्षण किया। कुछ बालिकाओं के पास मास्क न मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई। विद्यालय में बिजली चले जाने पर विद्यालय में अंधेरा हो जाता है। उन्होंने विद्यालय में प्रकाश व्यवस्था बेहतर करने के निर्देश दिए। बालिकाओं के खाने के लिए बनाए जा रहे भोजन का भी निरीक्षण किया। भोजन के मीनू की जानकारी ली। मौके पर वार्डन गीता देवी, सुषमा, रेणु शर्मा व गीता ठाकुर आदि मौजूद रही। इसी दौरान उन्होंने जूनियर हाई स्कूल गोकलपुर का भी निरीक्षण किया। उपजिलाधिकारी ने प्रधानाध्यापक महबूब अली को स्कूल में छात्र संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कोविड-19 के नियमों का पालन करने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed