{"_id":"605a378d8ebc3e8d1c76800b","slug":"instructions-for-officials-to-be-vigilant-on-holi-muzaffarnagar-news-mrt5313924121","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाई जाएगी होली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाई जाएगी होली
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। डीएम सेल्वा कुमारी जे ने अधिकारियों से कहा कि होली का त्योहार उत्साह व सुरक्षा के साथ संपन्न होगा। जनपद की परंपरा रही है कि सभी धर्मों के लोग एक-दूसरे के त्योहारों में अपनी भागीदारी निभाते हैं। मिलजुल कर एक दूसरे के त्योहारों और खुशियों में शामिल होते हैं।
जिला पंचायत के चौधरी चरण सिंह सभागार में होली पर्व को लेकर बुलाई गई बैठक में डीएम ने कहा कि अराजकता एवं हुड़दंग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नागरिकों व अधिकारियों के साथ बैठक में डीएम ने कहा कि महिलाओं से छेड़खानी किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने पर संबंधित के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। होली के पर्व पर अवैध शराब की बिक्री न होने पाए। डॉक्टरों की टीम होली के पर्व पर तैनात रहेगी और एंबुलेंस भी क्रियाशील रखी जाए। प्रत्येक सीएचसी तथा पीएचसी में डॉक्टर की ड्यूटी लगाई जाए। अधिकारी होलिका दहन स्थलों का भ्रमण कर लें, कहीं कोई विवाद नहीं होना चाहिए। यदि कहीं विवाद की स्थिति है तो उसका पहले ही निराकरण करना सुनिश्चित करें। कोरोना के चलते कोई भी बिना मास्क के घर से बाहर न निकले।
मुस्लिम समुदाय का पर्व शब-ए-बरात भी मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि शब-ए-बरात एवं होली का पर्व एक साथ होने के कारण अधिक संवेदनशीलता के साथ दोनों त्योहारों को मनाया जाए। एसएसपी अभिषेक यादव ने कहा कि अधिकारी संवेदनशील होकर अपने क्षेत्रों में भ्रमणशील रहेंगे। बैठक में सीडीओ आलोक यादव, एसपी सिटी, एडीएम प्रशासन अमित सिंह, एडीएम वित्त आलोक कुमार, नगर मजिस्ट्रेट अभिषेक सिंह, सभी एसडीएम, सीओ सहित गणनान्य नागरिक व जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।