फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Instead of waking up late, wake up early and study

Muzaffarnagar News: देर तक जागने के बजाए सुबह उठकर करें पढ़ाई

Tue, 17 Jan 2023 05:01 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jan 2023 05:01 PM IST
विज्ञापन
Instead of waking up late, wake up early and study
बोर्ड परीक्षार्थियों को शिक्षकों के टिप्स, जो भी पढ़ें, ध्यान से पढ़ें
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। बोर्ड परीक्षा की तैयारी में जुटे परीक्षार्थियों को देर रात तक जागने के बजाए, सुबह जल्दी उठकर पढ़ना चाहिए। शिक्षकों का कहना है कि जो भी पढ़ें, ध्यान से पढ़ें। कोई भी समस्या आने पर अपने शिक्षकों से मिलकर समाधान निकालना चाहिए।
सीताशरण इंटर कॉलेज के कार्यवाहक प्रधानाचार्य डॉ कुंवर सिंह का कहना है कि उच्च अंकों के साथ सफलता प्राप्त करने के लिए मस्तिष्क का संतुलन बहुत जरूरी है। परीक्षा की तैयारी के लिए समय सारणी बनाए। रात में देर तक पढ़ने के बजाए सुबह जल्दी उठकर पढ़ाई करें। पेपर 70 प्रतिशत विषय वस्तु से बनाया जाता है। इसलिए लिखकर याद करें। प्रश्नों को हल करते समय चित्रों का समुचित प्रयोग करें।
विज्ञापन

कृषि के प्रवक्ता डॉ. सुधीर बालियान ने बताया कि कभी भी याद करते समय उत्तरों को रटना नहीं चाहिए, बल्कि समझकर पढें। याद किए गए विषय के महत्वपूर्ण बिंदुओं को लिखकर देखें। एक बार बैठकर पढ़ाई उतनी ही करनी चाहिए जितना याद कर सको। बेवजह समय खराब न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीव विज्ञान के प्रवक्ता डॉ. हरीश त्यागी का कहना है कि प्रश्न का उत्तर तर्क संगत हो। चित्र आवश्यकतानुसार बनाए। प्रश्न पत्र हल करते समय पहले बहुविकल्पीय और लघु प्रश्न हल करें। विस्तृत उत्तरीय प्रश्न सबसे बाद में हल करें।

वाणिज्य विभाग के प्रवक्ता बिजेंद्र कुमार ने बताया कि समय सारणी बनाकर पढे। गणना करने की गति को बढाएं। वाणिज्य विषय में तेजी से गणना कर सही उत्तर देने वाले शत प्रतिशत अंक प्राप्त कर सकते है। यह ध्यान रखें कि अध्ययन करते समय कैलकुलेटर का प्रयोग न करें। अपने मन को एकाग्र रखकर अध्ययन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed