फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Inspection of banquet hall for residential arrangement

आवासीय व्यवस्था के लिए बैंक्वेट हॉल का निरीक्षण

Tue, 13 Sep 2022 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Sep 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Inspection of banquet hall for residential arrangement
भोपा रोड स्थित बैंक्वट हॉल का निरीक्षण करते एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह एवं एसडीएम परमानं - फोटो : MUZAFFARNAGAR
आवासीय व्यवस्था के लिए बैंक्वेट हॉल का निरीक्षण
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। अग्निवीर भर्ती में जिले में आने वाले युवाओं के ठहरने के लिए प्रशासन ने इंतजाम शुरू कर दिए हैं। एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह ने शहर के विभिन्न बैंक्वेट हॉल का निरीक्षण कर व्यवस्था देखी। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 13 जिलों की भर्ती 20 सितंबर से 10 अक्तूबर तक होगी।
अग्निवीर भर्ती के दौरान प्रतिदिन शहर में सात से आठ हजार युवाओं के पहुंचने की संभावना है। ऐसे में युवाओं के ठहरने का इंतजाम करने की कवायद शुरू हो गई है। डीएम चंद्रभूषण सिंह के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह और उप जिलाधिकारी सदर परमानंद झा ने भोपा रोड एवं जानसठ रोड स्थित पंजाबी बरात घर, नाथ फार्म हाउस, मयूर महल, अर्पण बैंक्वेट हॉल एवं दर्पण बैंक्वेट हॉल सहित अन्य मैरिज हॉल का निरीक्षण किया। अपर जिलाधिकारी ने बताया कि युवाओं को किसी भी प्रकार की समस्या न हो इसके लिए तैयारी की जा रही है। जन-सामान्य के सहयोग से युवाओं के खानपान की व्यवस्था भी रहेगी। अग्निवीर भर्ती के लिए मुजफ्फरनगर, मेरठ, हापुड़, गाजियाबाद, बागपत, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, मुरादाबाद, रामपुर, अमरोहा, बिजनौर, सहारनपुर और शामली के युवा प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन

इस तरह मिलेगा प्रवेश और होगी परीक्षा
भर्ती की तैयारियां चल रही हैं। योजना बनाई गई है कि मेरठ रोड स्थित नुमाइश ग्राउंड के मुख्य गेट से युवाओं के प्रमाणपत्रों की जांच कर प्रवेश दिया जाएगा। नुमाइश गेट से स्टेडियम में प्रवेश मिलेगा और यहां पर दौड़ होगी। दौड़ पूरी नहीं करने वाले अभ्यर्थियों को बराबर के रास्ते से स्टेडियम से बाहर निकाला जाएगा और जीआईसी मैदान की तरफ भेजा जाएगा। जीआईसी में बसों का इंतजाम रहेगा और अभ्यर्थी अपने-अपने क्षेत्र के लिए रवाना हो सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed