फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Innocent kanwariyas are moving forward drowning in the devotion of Bhole

Muzaffarnagar News: भोले की भक्ति में डूबकर आगे बढ़ रहे मासूम कांवड़िए

Wed, 12 Jul 2023 06:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Wed, 12 Jul 2023 06:30 AM IST
विज्ञापन
Innocent kanwariyas are moving forward drowning in the devotion of Bhole
Kanwar Yatra 2023 - फोटो : Amar ujala
श्रद्धा के पथ पर मासूम बच्चे भी कांवड़ उठाकर बढ़े जा रहे हैं। अधिकतर परिवार ऐसे हैं, जो मन्नत पूरी होने पर कांवड़ लेकर आए हैं। ऐसे परिवारों की खुशी का ठिकाना नहीं है। बच्चों के चेहरे पर यात्रा की थकान नहीं दिखती।
विज्ञापन


परिवार की सुख-शांति के लिए कांवड़ लाया लक्की
हरिद्वार से कांवड़ उठाकर अपने दादा राजबीर सिंह और चाचा कपिल के साथ नौ वर्षीय मासूम लक्की पुत्र विनोद कांवड़ लेकर शिव चौक पर पहुंचा। लक्की ने कहा कि वह अपने परिवार की सुख शांति के लिए कांवड़ लेकर आया है। शिव भक्त लक्की चाहता है कि वह खूब पढ़ लिखकर अफसर बनें। लक्की के दादा ने बताया कि वह छह साल की उम्र से ही उनके साथ कांवड़ लेकर आ रहा हैं। वह पुरा महादेव पर जलाभिषेक कर अपने घर गाजियाबाद लौट जाएंगे।
विज्ञापन


वीर लेकर आया कांवड़
 गाजियाबाद निवासी महिला अनीता के साथ उसका पोता वीर कांवड़ लेकर आया है। हाईवे पर आगे बढ़ रही अनीता ने बताया कि यह उसकी 22वीं कांवड़ है। परिवार में सुख-शांति के लिएकांवड़ लाए हैं। शिव ने पोता दिया, इसकी भी खुशी है। गाजियाबाद का ही तरुण भी कांवड़ लाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी से कम नहीं ये छोटे बच्चे
मेरठ के लिसाड़ी निवासी शिवभक्त अंकित ने बताया कि वह अपनी नानी राजेंद्री के साथ कांवड़ लेकर हरिद्वार से मेरठ जा रहा है। यह उनकी नानी के साथ तीसरी कांवड़ है। बुलंदशहर निवासी बालक अर्जुन भी पूरी उमंग के साथ अपने अभिभावकों के साथ कांवड़ लेकर चल रहा है। कदम से कदम मिलाकर भोलनाथ के जयकारों के साथ चल रहे अर्जुन ने बताया कि यह उनकी दूसरी कांवड़ है। दिल्ली के कल्याणपुरी निवासी कांवडिए वंश, अरुण भी अपने परिजनों के साथ चल रहे हैं। इनके पीछे पीछे एक कार में सवार अन्य कांवडिया भी हैं। वंश व अरुण के परिजनों ने बताया कि उनके बच्चों की यह प्रथम कांवड़ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed