फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Injured head constable died during treatment

घायल हेड कांस्टेबल की उपचार के दौरान मौत

Sun, 31 Jan 2021 12:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jan 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
Injured head constable died during treatment
घायल हेड कांस्टेबल की उपचार के दौरान मौत
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली के हेड कांस्टेबल हरेंद्र सिंह की शनिवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजन गाजियाबाद से ही शव को उनके मोदीनगर स्थित घर ले गए, जहां गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार किया गया।

गाजियाबाद जनपद के मोदीनगर निवासी हरेंद्र सिंह (50) पुलिस विभाग में हेड कांस्टेबल पद पर थे। वर्तमान में उनकी तैनाती नई मंडी कोतवाली में थी। 12 जनवरी को हरेंद्र सिंह साथी होमगार्ड के साथ चीता बाइक से हाईवे की गश्त पर थे। देर रात करीब डेढ़ बजे हाईवे पर बागोवाली चेकपोस्ट के निकट पीछे से आती पिकअप ने उनकी चीता बाइक को टक्कर मार दी थी। हादसे के बाद हेड कांस्टेबल हरेंद्र सिंह बाइक के साथ पिकअप के आगे फंस गए थे, जिन्हें बेकाबू पिकअप काफी दूर तक घसीटते हुए ले गई थी। गंभीर रूप से घायल हेड कांस्टेबल को जिला अस्पताल ले जाया गया था, जहां से उन्हें गंभीर हालत में मेरठ रेफर कर दिया गया था। परिजन उन्हें गाजियाबाद के एक हॉस्पिटल में ले गए थे, जहां तभी से उनका उपचार चल रहा था। नई मंडी कोतवाली इंस्पेक्टर अनिल कपरवान ने बताया कि शनिवार सुबह उपचार के दौरान हेड कांस्टेबल का हॉस्पिटल में ही निधन हो गया। परिजन गाजियाबाद से ही उनका शव मोदीनगर ले गए, जहां गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार किया गया। तत्कालीन कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर योगेश शर्मा ने भी हेड कांस्टेबल के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed