फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Initiative to give employment to youth in villages

गांवों में युवाओं को रोजगार की पहल

Mon, 31 May 2021 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 31 May 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Initiative to give employment to youth in villages
गांवों में युवाओं को रोजगार देने की पहल
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कोरोना काल में बिगड़ी आर्थिक व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए ग्रामीण अंचल के युवाओं को रोजगार के लिए ऋण दिया जाएगा। इसके लिए युवा 20 जून तक जिला ग्रामोद्योग अधिकारी कार्यालय में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। एक युवा को दस लाख तक का ऋण दिया जाएगा। प्रशिक्षित युवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।

जिला ग्रामोद्योग अधिकारी एसएल अग्रवाल ने बताया कि जिले में ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को ऋण मुहैया कराया जा रहा है। मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना में ऋण के लिए 20 जून तक आवेदन किए जा सकते हैं। जिले में 240 युवाओं को रोजगार का लक्ष्य रखा गया है। एक युवा को दस लाख तक का ऋण दिया जा सकता है। सामान्य जाति के युवाओं को केवल चार प्रतिशत ब्याज देना होगा। अन्य युवाओं का ब्याज विभाग देगा। उन्होंने बताया कि कौशल सुधार प्रशिक्षण, पालीटेक्निक, आईटीआई से प्राप्त प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। आवेदन के लिए आयु 18 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए। ऑनलाइन आवेदन करने के बाद इसकी कॉपी जिला कार्यालय रुड़की रोड पर जमा करनी होगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed